फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rangpanchami gair security interesting facts

गेर में आई ऐतिहासिक भीड़, जनता-पुलिस-प्रशासन सबने मिलकर बनाया सफल आयोजन

Mon, 13 Mar 2023 07:08 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

पुलिस ने तकनीक का किया भरपूर उपयोग, चप्पे-चप्पे पर रखी गई नजर
 

विज्ञापन
rangpanchami gair security interesting facts
पुलिसकर्मियों ने इस तरह पूरे समय कंट्रोल रूम से चप्पे चप्पे पर नजर रखी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

रंगपंचमी का पर्व इंदौर, भोपाल सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में परंपरागत तरीके से मनाया गया। रंगपंचमी पर इंदौर में ऐतिहासिक गेर निकाली गई। गेर में आने वाली भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किए थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और विदेशी भी शामिल हुए। कोने कोने पर तैनात पुलिसकर्मी, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं ने गेर को शांतिपूर्वक पूरा किया। पुलिस ने चप्पे पर ड्रोन से नजर रखी और पूरे समय वीडियोग्राफी की गई। इस आयोजन में तकनीक का भरपूर उपयोग हुआ और जनता-पुलिस और प्रशासन सबने मिलकर इसे एक सफल आयोजन बनाया। छह लाख से अधिक लोग इस आयोजन में शामिल हुए। 
विज्ञापन


गैर के सफल आयोजन पर कलेक्टर ने दी सभी को बधाई
रंग पंचमी के अवसर पर इंदौर की ऐतिहासिक गेर के शांतिपूर्ण सफल आयोजन पर कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी. ने इंदौर के नागरिकों, गेर आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह समग्र रूप से इंदौरवासियों के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने गेर में सहभागी बने सभी शासकीय सेवकों, नगर निगम कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, विद्युत मंडल के कर्मचारियों सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाकर्मियों  को भी बधाई देते हुए सभी के सक्रिय योगदान पर साधुवाद दिया है।
विज्ञापन


तत्परतापूर्वक सफ़ाई करने पर सभी ने जताया हर्ष
शहर के जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने गेर की समाप्ति के तुरंत बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा राजबाड़ा क्षेत्र की साफ सफाई को समय सीमा में पूर्ण करने पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यही इंदौरी जज्बा है, जो हमें वास्तव में सर्वश्रेष्ठ बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed