फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rang panchami indore cleanest city swachhata abhiyan

Indore News: रंगपंचमी की गेर के बाद एक घंटे में साफ हो गई शहर की सडक़ें, लगा नहीं लाखों लोगों ने यहां रंग खेला

Sun, 12 Mar 2023 06:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 12 Mar 2023 06:24 PM IST
सार

स्वच्छता में नंबर वन शहर के सफाईकर्मियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत का उदाहरण पेश किया
 

विज्ञापन
rang panchami indore cleanest city swachhata abhiyan
एक घंटे में साफ हो गई शहर की सडक़ें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की ऐतिहासिक गेर में इस बार पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। गेर के खत्म होते ही एक घंटे के अंदर शहर की सडक़ों से हजारों किलो रंग गायब हो गया और सडक़ें पहले की तरह साफ हो गईं। यह कारनामा शहर के उन सफाईकर्मियों ने किया जो हमेशा शहर को स्वच्छता में नंबर वन का ताज दिलाते रहे हैं। 
विज्ञापन


रंगपंचमी पर इंदौर में करीब 5 घंटे तक गेर चली और इसमें लाखों लोग पहुंचे। राजवाड़ा और आसपास के अन्य सभी मार्गों पर हर जगह बस रंग ही रंग बिखरा। गेर खत्म होने के बाद ५५० सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। महज एक घंटे में ही राजवाड़ा ऐसा हो गया मानो यहां पर कुछ हुआ ही न हो। 
विज्ञापन


मशीनों के साथ पूरी तैयारी से उतरी निगम की टीम
गेर खत्म होने के बाद नगर निगम के करीब 550 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। गेर के कारण सडक़ों पर रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़े हर जगह फैले थे। टीम ने उन्हें साफ करना शुरू किया। सभी की जिम्मेदारियां पहले से ही बंटी थी और अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चार गुना रंग बिखरे, 10 टन कचरा हुआ
इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मोहन पांडेय ने बताया कि साफ-सफाई में 550 कर्मचारियों का अमला, 15 स्वीपिंग मशीन, 5 हाईप्रेशन जेट्स जुटे। पिछले साल से चार गुना रंग गेर में बिखरे। इसके साथ केवल राजवाड़ा पर 8 से 10 टन कचरा हुआ। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि पहले से की गई तैयारी की वजह से यह काम जल्द निपट गया। नगर निगम की टीम के साथ मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद पूरे समय सडक़ पर रहे और उन्होंने पूरी सफाई व्यवस्था को देखा। गेर की शुरुआत के पहले राजवाड़ा और आसपास का इलाका जैसा था, कर्मचारियों की कुछ घंटों की मेहनत के बाद उसे वापस वैसा ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed