फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ram Mandir Ayodhya event kailash vijayvargiya video story

Ram Mandir: मुगलों ने चोटियां काटी, जनेऊ काटे, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले मैं सुनाऊंगा 500 साल की कहानियां

Sun, 07 Jan 2024 04:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 07 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

राम मंदिर के 22 जनवरी के आयोजन से पूर्व कैलाश विजयवर्गीय सोशल मीडिया पर 500 साल की कहानियों के वीडियो जारी करेंगे 
 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya event kailash vijayvargiya video story
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

22 जनवरी 2024 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या Ram Mandir Ayodhya में 70 एकड़ भूमि पर बने भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अयोध्या के अलावा भी पूरे देश के कोने-कोने में हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हफ्ते भर चलेगा। इस तारीख का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लगातार भक्तों में मंदिर के उद्घाटन की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। देशभर में भी राम मंदिर से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इंदौर में भी आव्हान किया जा रहा है कि 22 जनवरी से पहले ही घर घर दीपक जलाएं और आतिशबाजी करें। अब मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय kailash vijayvargiya ने एक जानकारी दी है। वे राम मंदिर के संघर्ष से जुड़ी 500 साल की प्रमुख घटनाएं वीडियो के माध्यम से सुनाएंगे। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। वीडियो पोस्ट करके विजयवर्गीय कह रहे हैं कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम अपने भवन में जाएंगे। इसके लिए अनेक संघर्ष हुए। 
विज्ञापन


मुगलों ने जिस तरह से हमारे संस्कार, संस्कृति पर हमला किया। जनेऊ काटी, चोटियां काटी। मंदिर तोड़े, मंदिर को लूट कर ले गए। एक लंबा इतिहास है। यह संघर्ष सामान्य संघर्ष नहीं है। 10-20, 50 साल का संघर्ष नहीं है। अनेक राजाओं ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। मुगलों से लड़कर राम मंदिर की रक्षा के लिए। विजय हमें 500 साल बाद मिली। 22 तारीख को उत्सव हमें मनाना है लेकिन इसके इतिहास की जानकारी भी हमें रखना है। मैं कोशिश करूंगा की वीडियो के माध्यम से 500 वर्ष की प्रमुख घटनाएं आप तक पहुंचे।
विज्ञापन


इंदौर में कई आयोजन होंगे
इंदौर में सेवा भारती 350 बस्तियों में आव्हान कर रहा है कि राम मंदिर के कार्यक्रम से पहले लोग बस्तियों में विभिन्न तरह के आयोजन करें। सेवा भारती के अलावा कई संस्थाएं घर घर दस्तक देकर लोगों को इसे त्योहार के रूप में मनाने के लिए जागृत कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed