फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rajwada market closed in protest against the bullying of pedestrians in Indore

Indore News: इंदौर में फुटपाथियों की दादागिरी के विरोध में बंद रहे राजवाड़ा के मार्केट

Mon, 07 Aug 2023 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 07 Aug 2023 09:00 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त मकरंद  देउस्कर से व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में एक व्यापारी को चाकू मार कर घायल किया गया। आए दिन व्यापारियों पर फुटपाथ पर कब्जा करने वाले माफिया जान से मारने की धमकी देते है। 

विज्ञापन
Rajwada market closed in protest against the bullying of pedestrians in Indore
राजवाड़ा की दुकानें बंद रही। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में फुटपाथ पर जबरन सामान लगाने वालों से व्यापारी नाराज है। आए दिन होने वाले विवादों से तंग आकर व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को ज्ञापन भी सौंपा और कार्रवाई की मांग की । इसमें 600 से ज्यादा और व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रख विरोध जताया।

विज्ञापन

इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोशियशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि फुटपाथियों की अराजकता बढ़ती जा रही है । नगर निगम की रिमूव्हल टीम की भूमिका संदिग्ध है । वह फुटपाथियों को शिकायत करने वालो दुकानदारों के बारे में बता देती है और फिर वे व्यापारियों से विवाद करते है और उन्हेे धमकियां देते है।

विज्ञापन


कई बार पुलिस अफसरों को भी शिकायत की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। विरोधस्वरुप सोमवार को राजवाड़ा क्षेत्र की 600 दुकानों ने प्रतिकात्मक आधा दिन बंद रख कर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर से व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में एक व्यापारी को चाकू मार कर घायल किया गया। आए दिन व्यापारियों पर फुटपाथ पर कब्जा करने वाले माफिया जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि वह नगर निगम आयुक्त से भी समन्वय कर व्यवस्था को चाक-चौबंद करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर महेश गौर, दीपक खत्री , नितेश चौरसिया ,राजेश जैन ,मनोहर माहेश्वरी, विशाल सोगानी, पवन पँवार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed