फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   rajput karni sena sukhdev singh gogamedi murder indore news protest

Indore News: करणी सेना का चक्काजाम, उज्जैन तक जाने वाले लोग परेशान, प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल

Thu, 07 Dec 2023 02:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 07 Dec 2023 02:25 PM IST
सार

जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी sukhdev singh gogamedi की हत्या से राजपूत समाज भड़का। सुबह से इंदौर indore में लवकुश चौराहे पर लगाया जाम। 
 

विज्ञापन
rajput karni sena sukhdev singh gogamedi murder indore news protest
राजपूत करणी सेना के विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इंदौर indore में जाम लगा दिया। इंदौर के लवकुश चौराहे पर गुरुवार को बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग इकट्ठा हुए। इसमें महिलाएं भी शामिल थी। ये सब लोग तीन दिन पहले जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना rajput karni sena के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी sukhdev singh gogamedi की हत्या से नाराज हैं। श्री राजपूत करण सेना के संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह सिकरवार ने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि गोगामेड़ी की हत्या में जो भी शामिल हों उनका एनकाउंटर होना चाहिए। यदि ये नहीं हुआ तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर करेंगे।
विज्ञापन


उज्जैन से आने जाने वालों को परेशानी
सुबह 11 बजे से ही लवकुश चौराहे पर लंबा जाम लगा था। जाम की वजह से एयरपोर्ट और उज्जैन की ओर आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजयसिंह सोलंकी ने कहा कि हमने हमारा भाई खोया है। हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भी उग्र होगा।  
विज्ञापन


जारी रहेगा आंदोलन
करणी सेना के जिला अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव ने कहा कि हम 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं। यदि 72 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तब तक यह हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अलग-अलग शहरों में हमारा यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed