फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Sonam Raghuvanshi murder mystery honeymoon couple

Raja Murder Case: सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का, आरोपियों ने बताई हत्या के पहले की खौफनाक सच्चाई

Tue, 10 Jun 2025 07:31 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Jun 2025 07:31 AM IST
सार

Raja Sonam: राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी के सामने ही की गई, मारते वक्त पत्नी चिल्लाई कि मार दो इसे। आरोपी राजा की हत्या से पहले थके हुए थे पर सोनम ने कहा 20 लाख रुपए दूंगी मारना तो पड़ेगा। 

विज्ञापन
Raja Sonam Raghuvanshi murder mystery honeymoon couple
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राजा की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी सोनम ही निकली है। पुलिस ने सोनम के साथ में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है वह बेहद खौफनाक है। इसमें पता चलता है कि सोनम ने कितनी साजिश के साथ राजा की हत्या की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। उसने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मई रची गई हत्या की साजिश
इसके बाद राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी।  
 

Raja Sonam Raghuvanshi murder mystery honeymoon couple
मेडिकल के बादल सोनम को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
राज इंदौर से ही दे रहा था निर्देश
प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। 

यह भी पढ़ें...
Raja Sonam Raghuvanshi Case: क्या काम करते थे आरोपी, एक हुई दोस्ती और फिर बनाई राजा की हत्या की योजना

सोनम से एक किलोमीटर दूर ही ठहरे थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था। आरोपी उनके होम स्टे से एक किमी दूर ही ठहरे थे। सोनम आरोपियों को पल-पल की लोकेशन दे रही थी। यहां पर किराये की बाइक ली और राजा सोनम के पीछे घूमने लगे।

 

Raja Sonam Raghuvanshi murder mystery honeymoon couple
सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
अपरा एकादशी व्रत वाले दिन की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 23 मई की दोपहर 1.30 बजे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम ने अपरा एकादशी व्रत किया था। यह बात उसने फोन पर अपनी सास को भी बताई थी। मान्यता है कि यह व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है, लेकिन सोनम ने इसी दिन हत्या को अंजाम दिया।

फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई सोनम
दोपहर में सोनम फोटोशूट के बहाने राजा को सुनसान जगह ले गई। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि पहाड़ी पर चढ़ाई बहुत थी और पीछा करने में ही वे बहुत थक गए थे। उन्होंने सोनम से कहा कि वे राजा को मार नहीं पाएंगे। इसके बाद सोनम ने उन्हें कहा कि मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। इसके बाद आरोपियों ने राजा को मारने का तय कर लिया। जब आरोपी राजा और सोनम के पास पहुंचे तब राजा को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी। एक आरोपी आकाश राजपूत इस दौरान एक दूसरी किराए की बाइक से वहां निगरानी कर रहा था। आकाश बार-बार उस रूट पर ये देख रहा था कि वहां कोई आ तो नहीं रहा है। 

खाई में फेंकते समय जिंदा था राजा
जब आरोपियों ने राजा के पास जाकर उस पर हमला किया तो उसने मुकाबला भी किया, लेकिन सीने व सिर पर गंभीर घाव से वह टूट गया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों में से एक विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से हमला किया था। उस दौरान सोनम ने आरोपियों से चीखकर कहा मार डालो इसे। आरोपियों ने बताया कि खाई में फेंकने तक वह जिंदा था। खाई में फेंकने के लिए आरोपी राजा को उठा नहीं पा रहे थे तो सोनम ने खुद राजा को धक्का दे दिया और उसे खाई में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि इससे आधे घंटे पहले ही सोनम ने अपनी सास से बात की थी। 



सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये
हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपए भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए।

जब राज कुशवाहा पकड़ा गया तब टूट गई सोनम
इसके बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। सोनम अकेली वाराणसी गई। यहां बस स्टैंड पर दो लोग उसे छोड़ने गए। वाराणसी के बाद वह कहां-कहां गई इसकी जानकारी अभी पुलिस निकाल रही है। इस दौरान सोनम पूरे केस में नजर रखती रही। जब पुलिस ने राज कुशवाहा और सभी आरोपियों को पकड़ा तो वह टूट गई और बस से अकेली गाजीपुर पहुंची। यहां पर एक ढाबे वाले से फोन लेकर उसने घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और सोनम को पकड़ा गया। 

क्या बोले अधिकारी
इस मामले में मेघालय के एसआईटी चीफ हरबर्त पिनयाय्द खरकोन्गोर ने कहा कि हमारी टीम अपने-अपने एरिया में सबूत इकट्ठा किए हैं। सारे सबूतों को इकट्ठा करने पर पता चला कि ये एक साजिश थी। सोनम इसकी मुख्य किरदार है। वहीं मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक स्येम ने कहा है कि हमें यकीन हो गया कि इसमें सोनम का हाथ है, तभी हमने अपनी दो टीमों को एमपी और यूपी रवाना किया। हमने जो सबूत इकट्ठा किए हैं उसके आधार पर हम सोनम से पूछताछ करेंगे। राजा की हत्या के बाद वह कहां-कहां गई यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। वहीं इस मामले में मेघालय के गृहमंत्री प्रेस्टोन टेनसांग ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि अगर यह लूट का केस होता तो आरोपी सोनम जिंदा क्यों छोड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed