फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam stayed in Indore for fourteen days after Raja's murder, no one had any clu

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की हत्या के बाद चौदह दिन इंदौर में काटे सोनम ने, राज को दिया था ये खास काम

Thu, 12 Jun 2025 09:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Jun 2025 09:00 PM IST
सार

Sonam Raghuvanshi: राजा के मर्डर की प्लानिंग के समय ही सोनम ने छुपने के प्लान की तैयारी भी कर ली थी। उसे पता था कि लंबे समय तक उसे कही दिन बिताना पड़ेंगे, इसलिए वह अपने साथ नौ लाख रुपये  नकदी और सोने के गहने भी ले गई थी। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam stayed in Indore for fourteen days after Raja's murder, no one had any clu
इंदौर से ही गाजीपुर पहुची थी सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिलांग के बंद पार्किंग यार्ड में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी ने चौदह दिन इंदौर में बिताए। वह सिलिगुड़ी से ट्रेन में बैठकर 25 मई को इंदौर आ गई थी। वह एक किराए के फ्लैट में रुकी थी। बताते हैं कि फ्लैट उसने ही किराए पर लिया था।

विज्ञापन


इंदौर में रहकर वह मीडिया में चल रही राजा के मर्डर की खबरों पर नजर रखती थी। जब उसे भनक लगी कि शिलांग पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं तो फिर राज ने उससे कहा कि वह इंदौर में सेफ नहीं है। फिर वह 7 जून को इंदौर से राज के पैतृक गांव रामपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन आठ जून की रात को फिर गाजीपुर के ढाबे में चली गई, क्योंकि उसे पता चल गया था कि इंदौर में राज कुशवाह और बाकी तीन साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम के और भी हैं गहरे राज, सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं मारा पति को
 

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam stayed in Indore for fourteen days after Raja's murder, no one had any clu
सोनम रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
राजा के केस से जुड़ी खबरों पर रखती थी नजर
राजा के मर्डर की प्लानिंग के समय ही सोनम ने छुपने के प्लान की तैयारी भी कर ली थी। उसे पता था कि लंबे समय तक उसे कहीं दिन बिताना पड़ेंगे, इसलिए वह अपने साथ नौ लाख रुपये केश और सोने के गहने भी ले गई थी। 23 मई को राजा की हत्या करने के बाद आरोपी और सोनम साथ नहीं निकले। सोनम जानती थी कि वह किसी दूसरे शहर में ज्यादा दिन तक छुपकर रहेगी तो उसे आधार कार्ड दिखाना होंगे और सीसीटीवी की कैद में भी आ सकती है। इसके चलते उसने इंदौर में रहने की पहले ही तैयारी कर ली थी। 

ये भी पढ़ें- जिस सुहाग को सोनम ने उजाड़ा, उसी की निशानियों से धराई; पुलिस का शक गहराने की अहम वजह

 

Raja Raghuvanshi Murder Case: Sonam stayed in Indore for fourteen days after Raja's murder, no one had any clu
सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोनम से मिलने के कारण राज देरी से जाता था दफ्तर
सोनम जब इंदौर में थी तो राज देरी से दफ्तर जाता था। अपने बहन की खोज में शिलांग में रुके भाई गोविंद को जब यह बात पता चली तो उसने राज को काॅल कर डांटा भी था। दरअसल राज सोनम के पास ज्यादा वक्त बिताता था। सोनम के कहने पर राज उसके घर में चल रही बातों की जानकारी भी उसे देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed