Raja Raghuvanshi Murder Case: पांच साल में तगड़ा बैंक बैलेंस, कहां से आया पैसा? राजा के भाई ने की जांच की मांग
राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के परिवार के कारोबार की जांच करने की मांग भी की है, क्योंकि सोनम का नाम हवाला कारोबार में भी आ रहा है। वह अपने कर्मचारियों के बैंक खातों का उपयोग इसके लिए करती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पिछड़े इलाके बाणगंगा के एक मोहल्ले में रहने वाले सोनम रघुवंशी के परिवार की संपत्ति पिछले में पांच वर्षों में एकाएक बढ़ गई। सोनम के पिता पहले किराने की दुकान चलाते थे, लेकिन भाई ने सजावटी प्लाईवुड के कारोबार में पैसा बनाना शुरू किया तो प्लाॅट, दो महंगी कारें घर में आ गईं। वे इस बस्ती से किसी पाॅश काॅलोनी में शिफ्ट भी होने की तैयारी में थे। सोनम के अकाउंट में भी हनीमून पर जाने के दौरान 15 लाख से ज्यादा की राशि थी। राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम के परिवार के कारोबार की जांच करने की मांग भी की है, क्योंकि सोनम का नाम हवाला कारोबार में आ रहा है। वह अपने कर्मचारियों के बैंक खातों का उपयोग इसके लिए करती थी।
गाड़ियों की पार्किंग के लिए खरीदा था प्लाॅट
रघुवंशी परिवार में दो गाड़ियां हैं। एक गाड़ी गोविंद उपयोग करता है, जबकि दूसरी गाड़ी सोनम और माता-पिता कहीं आने जाने के लिए करते थे। दूसरी गाड़ी कई बार राज कुशवाहा भी चलाता था। वे जिस मोहल्ले में रहते हैं, वहां की गली संकरी है। इस कारण दोनों गाड़ियाें की पार्किंग के लिए घर के पीछे गोविंद ने एक प्लाॅट खरीदा था।
ये भी पढ़ें- सोनम के और भी हैं गहरे राज, सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं मारा पति को
हवाला के पैसों के लिए राज और जितेंद्र के अकाउंट का उपयोग
गोविंद की श्री बालाजी फर्म के कारण कारोबार से गुजरात और राजस्थान के व्यापारी भी इनसे जुड़े थे। आरोप है कि सोनम हवाला के जरिए पैसों को इधर-उधर करती थी। इसके लिए सोनम राज और अपने रिश्तेदार जितेंद्र रघुवंशी के अकाउंट का उपयोग करती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र के नाम से चार खाते सोनम चलाती थी, जितेंद्र सोनम की मौसी का बेटा है। वह फर्म के गोदाम का काम देखता है। राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने कहा कि पुलिस को सोनम के परिवार के बिजनेस की जांच भी करनी चाहिए। पांच साल में इस परिवार ने इतना पैसा कैसे कमाया? उनका आरोप है कि यह परिवार हवाला कारोबार से भी जुड़ा है।
