फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's brother reached Shillong, lawyer changed after bail of three accused

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा का भाई पहुंचा शिलांग, तीन आरोपियों की जमानत के बाद बदला वकील

Thu, 24 Jul 2025 10:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Jul 2025 10:17 AM IST
सार

विपिन ने कहा कि शिलोम ने आरोपियों की न केवल मदद की, बल्कि सबूत भी नष्ट किए। उसकी जमानत नहीं होना चाहिए थी, लेकिन कोर्ट की तरफ से जमानत मंजूर हो गई। उसकी जमानत रद्द करने के लिए हमारा नया वकील कोर्ट में अपील करेगा। 

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Raja's brother reached Shillong, lawyer changed after bail of three accused
राजा मर्डर केस के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस के मामले में तीन आरोपियों की जमानत होने से राजा के परिजन दुखी है। भाई विपिन शिलांग में है और उन्होंने इस केस में अब अपना वकील बदल लिया है। विपिन ने कहा कि हम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे, ताकि बचे आरोपियों की जमानत न हो सके। विपिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद भी शिलांग आ चुका है और उनसे अपनी बहन के लिए वकीलों से बात की है।

विज्ञापन

 

शिलोम की जमानत रद्द करने के लिए अपील

विपिन ने कहा कि शिलोम ने आरोपियों की न केवल मदद की, बल्कि सबूत भी नष्ट किए। उसकी जमानत नहीं होना चाहिए थी, लेकिन कोर्ट की तरफ से जमानत मंजूर हो गई। उसकी जमानत रद्द करने के लिए हमारा नया वकील कोर्ट में अपील करेगा। इसके लिए दस्तावेज एकत्र किए जा चुके है। विपिन ने पहले इस केस के लिए जिस वकील को हायर किया था। उसे बदलते हुए अब सुजीत देब को इस केस की जिम्मेदारी दी है। अब वे ही आगे का केस लड़ेंगे।

विज्ञापन

गोविंद भी आ चुका है शिलांग

राजा के भाई विपिन ने कहा कि गोविंद भी शिलांग आकर अपनी बहन सोनम के लिए वकीलों से चर्चा कर चुका है, भले ही वह इस बात को नकार रहा है, लेकिन जब मैं शिलांग पहुंचा तो मुझे कुछ वकीलों ने गोविंद के शिलांग आने की जानकारी दी। विपिन ने यह भी कहा कि जेल कैदियों को सप्ताह में एक बार फोन करने की पात्रता है। सोनम सात बार अपने भाई और पिता से बात कर चुकी है। सोनम का परिवार दूसरे आरोपियों की भी मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed