फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case: Now blame game between Raj and Sonia, who is the mastermind, police will bring t

Raja Raghuvanshi Murder Case: राज और सोनम के बीच अब ब्लैम गेम, मास्टर माइंड कौन, पुलिस कराएगी आमना-सामना

Thu, 12 Jun 2025 02:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Jun 2025 02:48 PM IST
सार

सोनम को हमले का मास्टरमांइड पुलिस इसलिए मान रही है,क्योकि उनसे झरने से पहले सीढि़यों पर चढ़ते समय आरोपियों से मिटिंग की। उन्हें पंद्रह हजार रुपये दिए। इसके बाद बंद पार्किंग यार्ड में सोनम का आदेश पाते ही तीनों युवकों ने राजा पर वार किए।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case: Now blame game between Raj and Sonia, who is the mastermind, police will bring t
शिलांग के थाने में चारो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हवालात में राज और सोनम की जिंदगी बदल चुकी है। न अपना शहर है, न कोई अपना साथ। एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले वाले राज और सोनम के बीच अब तू-तू मैं-मैं की नौबत आ गई है। राजा मर्डर केस के मास्टर माइंड को लेकर राजा व सोनम के बीच ब्लैम गेम शुरू हो गया है। अब पुलिस अपने पुख्ता सबूतों की कसौटी पर दोनों को रखकर तय करेगी कि आखिर किसने रची थी साजिश। दोनों से पुलिस एक साथ पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


सोनम की हां में हां मिलाने वाला राज कुशवाहा पुलिस के सामने अब खुद को बचाने के लिए हत्या का साजिशकर्ता होने के आरोप से इन्कार कर रहा है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि सारी साजिश सोनम ने रची थी, जबकि सोनम कह रही है कि राज ने ही तीनों आरोपियों को हत्या के लिए तैयार किया। उन्हें सिम दी, टिकट कराए और पैसे भी दिए। सोनम को इंदौर में छिपाने और गाजीपुर भेजने के इंतजाम भी राज ने किए, लेकिन सबूतों के आधार पर बात करें तो सोनम ही मास्टर माइंड मानी जाएगी, क्योंकि हनीमून के बहाने वही राजा को शिलांग तक ले गई। हत्यारों से खाई में उसने मीटिंग की और हत्या के लिए ज्यादा पैसा देने का लालच दिया।
विज्ञापन


सोनम के आदेश पर ही किए वार
सोनम को हमले का मास्टरमांइड पुलिस इसलिए मान रही है, क्योंकि उसने झरने से पहले सीढ़ियों पर चढ़ते समय आरोपियों से मीटिंग की। उन्हें पंद्रह हजार रुपये दिए। इसके बाद बंद पार्किंग यार्ड में सोनम का आदेश पाते ही तीनों युवकों ने राजा पर वार किए। राजा को खाई में फेंकने में सोनम ने मदद की। उससे पहले शरीर से चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी निकलवाया। हत्या के बाद आरोपी 11 किलोमीटर आगे सोनम से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ने हत्या के लिए राजी किया
इस हत्याकांड में राज की भूमिका तीनों युवकों को हत्या के लिए राजी करने की रही। उसने सबसे पहले अपने दोस्त विशाल को तैयार किया। फिर दूसरे दोनों आरोपी राजी हुए। सोनम से मिल रही लोकेशन राज ने हत्यारों को भेजी। हत्या के बाद हत्यारों से मीटिंग की। सोनम इंदौर आई तो उसे भी रुकवाने का प्रबंध किया, लेकिन राजा खुद मेघालय नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed