फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Raincoats also came out along with warm clothes in Indore, double whammy of rain and cold

Indore Weather News: इंदौर में गर्म कपड़ों के साथ निकले रैनकोट भी, बारिश और ठंड की दोहरी मार

Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

शुक्रवार दिन में अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री कम था। वहीं, गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Raincoats also came out along with warm clothes in Indore, double whammy of rain and cold
इंदौर में दिनभर कोहरा छाया रहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तूफान मोंथा और मौसम के कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण तीसरे दिन भी इंदौर में सूरज बादलों की आड़ में छुपा रहा। शुक्रवार को भी दिन भर लोग बारिश से बचने के साधन छाते और रैनकोट के अलावा गर्म कपड़ों में भी नजर आए। सुबह कुछ क्षेत्रों में तेज और कहीं हल्की बारिश ने वातावरण में ठंडक और बढ़ा दी। 
विज्ञापन


गुरुवार को नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 23.2 डिग्री था। हालांकि, बीती रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शुक्रवार दिन में अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री कम था। वहीं, गुरुवार रात का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दृश्यता 2000 मीटर थी। हवा 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी। शुक्रवार को दिन में 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अक्तूबर माह में 131 मिमी (5.16 इंच) बारिश हो चुकी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले भजन, फिर DJ पर 'फूहड़' डांस! महिला के वेश में पुरुष संग थिरके BJP नेता, मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कथन 
तूफान मोंथा उत्तर पश्चिमी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में स्थित है इसके बिहार होते हुए उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटे के दौरान निम्न दबाव के क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है। डिप्रेशन का जो क्षेत्र निर्मित हुआ था उसकी भी कमजोर होने की संभावना है। परंतु नगर में कुछ दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की संभावना है।

बीते दिनों पारे में घट बढ़
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
25 अक्तूबर 28.6 20.6
26 अक्तूबर 23.5 20.2
27 अक्तूबर 29.8 22
28 अक्तूबर 29.7 21
29 अक्तूबर 25.1 20.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed