{"_id":"6496855d5327ce52e507b656","slug":"rain-baarish-mansoon-weather-updates-indore-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: इंदौर में रातभर गिरा पानी, तापमान चार डिग्री कम हुआ, रविवार को पर्यटक स्थलों पर जुटेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: इंदौर में रातभर गिरा पानी, तापमान चार डिग्री कम हुआ, रविवार को पर्यटक स्थलों पर जुटेगी भीड़
Sat, 24 Jun 2023 11:47 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:47 AM IST
सार
Indore Weather: आज भी गिरेगा पानी, छाए रहेंगे बादल, सड़कों पर पानी का भराव रोकने के लिए सुबह से ही सक्रिय हुआ निगम का अमला
विज्ञापन
सुबह भी होती रही बारिश
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार सुबह तक चलता रहा। रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई। रुक रुककर रात भर पानी गिरा जिसकी वजह से तापमान में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को रातभर में 67.4 मिमी यानी ढाई इंच बारिश हुई है। रात का तापमान चार डिग्री गिरकर 21.5 डिग्री पर आ गया है। रविवार को बड़ी संख्या में शहरवासी पर्यटक स्थलों की तरफ जाएंगे। उधर, इंदौर में अभी मानसून में देर है। सीनियर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में अभी सिस्टम एक्टिव है। गुरुवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया था। मानसून के आगे बढ़ने के चलते यह मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में एंट्री कर लेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से से यह आएगा। इस बार मानसून देरी से है लेकिन प्री मानसून की बारिश ने लोगों को राहत जरूर दी है।
कई जगह सड़कें डूबी
रातभर हुई बारिश के बाद कई जगह पर सड़कें, मैदान, नाले पानी से लबालब हो गए। इस वजह से शनिवार सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से सड़कें डूब गई हैं। इससे शनिवार सुबह मुख्य सड़कों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खजराना क्षेत्र में खुदाई के कारण जाम लगता रहा। नगर निगम कमिश्नर हर्षिता सिंह ने कर्मचारियों को अल सुबह से ही सड़कों पर तैनात रहने के आदेश दिए। निगम का अमला भी सड़कों पर भर रहे पानी के लिए लगातार जानकारी जुटाकर संबंधित विभागों से संपर्क करता रहा। हमेशा की तरह बीआरटीएस पर लबालब पानी भर गया। इसी प्रकार एलआईजी चौराहा, पलासिया, राजीव गांधी चौराहा, नेहरू नगर नौ नंबर रोड (थाने के सामने), मालवा मिल, भमोरी, हुकुमचंद घंटाघर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान कुछ लोगों के दोपहिया वाहनों में भी पानी भर गया। बारिश का यह सिलसिला पूर्वी व पश्चिम क्षेत्रों में कम-ज्यादा होता रहा। रात 2 बजे बाद भी अच्छी बारिश हुई।
कई क्षेत्रों में बिजली जाने से परेशान हुए रहवासी
देर रात कई इलाकों में बिजली गुल हुई तो कई इलाकों में आती-जाती रही। सुधार के लिए 350 कर्मचारियों की टीम देर रात उतारी गई। रातभर बारिश से 18 फीडर पर सप्लाई बंद हो गई। बिजली बंद होने की 850 शिकायतें दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
पर्यटक स्थलों पर जुटेगी भीड़
पर्यटक स्थलों पर रविवार को भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस बार गर्मी अधिक पड़ने और बारिश में देर होने से शहरवासियों को ठंडक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बारिश आते ही शहरवासी तिंछा फाल, चोरल, पातालपानी, ओंकारेश्वर, महेश्वर समेत अन्य जगहों के लिए जाएंगे।