Vaishali Thakkar Suicide: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले राहुल को मिली जमानत
वैशाली कई सीरियलों में काम कर चुकी है और मुबंई के अलावा इंदौर में भी रहती थी। आत्महत्या करने से पहले वैशााली ने सुसाइट नोट भी लिखा था। जिसमे उसने अपने पड़ोस में रहने वाले राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के पूर्व बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। राहुल चार माह से जेल में बंद था। कोर्ट में आरोपी के वकील ने जमानत के लिए कई तर्क रखे। जिसे मानते हुए कोर्ट ने जमानत मंजूर की है।
तीन माह पहले भंवरकुआं क्षेत्र में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वैशाली कई सीरियलों में काम कर चुकी है और मुबंई के अलावा इंदौर में भी रहती थी। आत्महत्या करने से पहले वैशाली ने सुसाइट नोट भी लिखा था। जिसमे उसने अपने पड़ोस में रहने वाले राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा को मौत के लिए जिम्मेदार बताया था।
वैशाली ने लिखा था कि राहुल उसकी दूसरी जगह शादी नहीं करने दे रहा था। जो रिश्ते आते थे, उसे वह तुड़वा देता था। वैशाली एक अन्य युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल ने उसे भी धमकाने की कोशिश की थी। इससे आहत होकर वैशाली ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद राहुल अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।
बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया था। चार माह से जेल में बंद राहुल के वकील ने तर्क रखे कि राहुल ने वैशाली की सगाई तुड़वाई और उसके मंगेतर को मैसेज भेजे। इसके कोई सबूत पुलिस को नहीं मिले। सिर्फ सुसाइट नोट में आरोप लगाए जाने पर लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता है। कोर्ट ने तर्कों को सुनने के बाद राहुल को 50 हजार की जमानत और उतनी ही रकम के मुचलने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
