फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Rahul Gandhi named farmers sixteen times, mentioned Mahakal eight times

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने सोलह बार किसानों का नाम लिया, महाकाल का आठ बार जिक्र किया

Tue, 29 Nov 2022 09:29 PM IST
Abhishek Chendke अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 29 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

 उज्जैन में दिए भाषण में राहुल गांधी ने सर्वाधिक  १६ मर्तबा किसानों का नाम लिया। दूसरे क्रम पर राहुल ने आठ बार भगवान महाकाल का उल्लेख किया। राहुल को भगवान राम और श्रीकृष्ण भी याद आए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi named farmers sixteen times, mentioned Mahakal eight times
राहुल जैन मंदिर तपोभूमि भी गए - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने उज्जैन की आमसभा में ताकत दिखाई। प्रदेश के पांच जिलों में यह सबसे बड़ी आमसभा थी। आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में आए लोगों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ३६ मिनिट तक भाषण दिया। भाषण में उन्होंने सर्वाधिक १६ मर्तबा किसानों का नाम लिया। दूसरे क्रम पर राहुल ने आठ बार भगवान महाकाल का उल्लेख किया। राहुल को भगवान राम और श्रीकृष्ण भी याद आए। दो बार हिन्दू धर्म का भी उल्लेख किया। उज्जैन से पहले चार जिलों में हुई नुक्कड़ आमसभा में राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर खूब हमले किए, लेकिन आश्चर्य की बात है कि उज्जैन की सभा में अपने भाषण में उन्होंने आरएसएस का एक बार भी जिक्र नहीं किया। भाजपा का नाम भी एक बार ही लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम राहुल की जुबान पर तीन बार आया।

युवा भी छह बार आए याद
राहुल गांधी ने अपने भाषण में छह बार युवाओं का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने दो बार मध्य प्रदेश सरकार और व्यापमं का उल्लेख भी किया। व्यापारियों के बारे में बात रखते हुए चार बार नोटबंदी और पांच बार जीएसटी का भी जिक्र राहुल करना नहीं भूले।
विज्ञापन


48 दिन पहले आए थे उज्जैन में मोदी
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। तब यहां उन्होंने बड़ी आमसभा को संबोधित किया था। ठीक 48 दिन बाद राहुल गांधी ने भी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बड़ी आमसभा ली। इसके लिए मालवा- निमाड़ के कई बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। देवास, बड़नगर, आगर- मालवा शाजापुर सहित आसपास के नगरों के कांग्रेस नेताओं ने सभा के लिए भीड़ जुटाई। माना जा रहा है कि मोदी की आमसभा के जवाब में कांग्रेस ने बड़ी आमसभा के लिए इस बार इंदौर के बजाए उज्जैन को चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed