{"_id":"65cbae94963bff246706ff82","slug":"radha-soami-satsang-beas-indore-news-fire-accident-aag-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Radha Soami : राधा स्वामी सत्संग परिसर में भीषण आग, प्रसाद बनाने के लिए इकट्ठा की गई थी घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Radha Soami : राधा स्वामी सत्संग परिसर में भीषण आग, प्रसाद बनाने के लिए इकट्ठा की गई थी घास
Tue, 13 Feb 2024 11:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:31 PM IST
सार
हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। करीब एक लाख लीटर पानी डालकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
परिसर में लगी आग।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के राधा स्वामी सत्संग परिसर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही यहां के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बचाव दलों ने परिसर में पहुंचते ही आग बुझाना शुरू किया और वहां जमा लोगों को बाहर निकाला। आग लगते ही आसपास के लोग परिसर में जमा हो गए थे।
समय रहते काबू पा लिया गया
फायर बिग्रेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि परिसर में रखी घास में आग लगने की वजह से हादसा हुआ। सत्संग से जुड़े लोगों ने बताया कि राधा स्वामी परिसर कई एकड़ में बना हुआ है। सत्संग में बंटने वाले प्रसाद को बनाने के लिए यहां पर घास रखी गई थी। आसपास मैदान भी है जिसमें घास होती है। यहां की घास भी काटी गई थी। इसी ढेर में आग लग गई और फिर वह बढ़ने लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। करीब एक लाख लीटर पानी डालकर आग को काबू में लाया गया।
जांच करेंगे
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि जहां आग लगी वहां पर लोग नहीं थे। समय रहते हमने आग को काबू में पा लिया है। आग किस वजह से लगी इसके कारणों की हम जांच कर रहे हैं।