फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   PSC removed the question related to Quit India movement from the answer sheet, the candidate is preparing to g

Indore: भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े सवाल को पीएससी ने आंसरशीट से हटाया, अभ्यार्थी कोर्ट जाने की तैयारी में

Tue, 13 Jun 2023 08:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 13 Jun 2023 08:31 PM IST
सार

9 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत जोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट भी किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट किया था। पीएससी के प्रश्नपत्र में 8 अगस्त का विकल्प ही नहीं था।

विज्ञापन
PSC removed the question related to Quit India movement from the answer sheet, the candidate is preparing to g
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मप्र लोक सेवा आयोग नेे राज्य सेवा वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के दो प्रश्नों को आंसरशीट से हटा दिए। सही जवाब लिखने वाले अभ्यार्थी इससे नाराज है। उन्हें चार नंबरों का नुकसान हुआ। अब वे कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे है।

विज्ञापन

पीएससी ने राज्यसेवा व राज्य वन सेवा-2022 की फायनल आंसरशीट जारी। उसमे से हटाए गए दो प्रश्नों को लेकर पीएससी पर सवाल उठ रहे है। पीएससी ने सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र में सवाल पूछा था कि भारत छोड़ो आंदोलन किस तिथि को शुरू हुआ? जवाब के विकल्प के तौर पर 7 अगस्त 9 अगस्त, 10 व 6 अगस्त दिए गए थे। आयोग ने इस प्रश्न को त्रुटीपूर्ण मानकर डिलीट घोषित कर दिया। उस सवाल के जवाब का मूल्याकंन नहीं किया गया। अभ्यार्थियों का कहना है कि भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को शुरू हुुआ था। इसे अगस्त क्रांति दिवस भी कहा जाता है।

विज्ञापन

9 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारत जोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट भी किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ का ट्वीट किया था। पीएससी के प्रश्नपत्र में 8 अगस्त का विकल्प ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवाद से बचने के लिए पीएससी ने सवाल ही डिलिट घोषित कर दिया। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के अस्तित्व से जुड़े सवाल को भी हटा दिया गया। दोनो सवालों केे हटाए जाने से सही जवाब देने वाले अभ्यार्थियों को चार अंकों का नुकसान हुआ है। सही उत्तर 1 फरवरी 1994 है, उसे विकल्प में भी दिया गया था।



राज्य सेवा परीक्षा 2020 में भी यह सवाल पूछा गया था और उत्तर 1 फरवरी 1994 ही बताया गया था, लेकिन इस साल इस प्रश्न को त्रुटीपूर्ण बताते हुए आंसर शीट से हटा दिया। आयोग ने यह घोषणा भी कर दी है कि फाइनल आंसरशीट पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अब अभ्यर्थी इस मनमानी के खिलाफ अब कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed