फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   PSC MP: Madhya Pradesh Public Service Commission extended the State Service Main Examination-2022 by ten days

PSC MP:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दस दिन आगे बढ़ाई राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022

Thu, 30 Nov 2023 02:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 30 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पहले दिसंबर माह में तीन परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी। इससे अभ्यर्थी नाराज थे और कांग्रेस के नेतागणों ने भी  आपत्ति दर्ज कराते हुए ट्वीट किए थे। 

विज्ञापन
PSC MP: Madhya Pradesh Public Service Commission extended the State Service Main Examination-2022 by ten days
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

दिसंबर माह के 20 दिनों में तीन परिक्षाएं  आयोजित करने का विरोध रंग लाया। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को आखिरकार झुकना पड़ा और राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 और सहायक कुलसचिव की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई। पहले राज्य सेवा परीक्षा दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित की गई थी, लेकिन उसे अब दस दिन आगे बढ़ा दिया गया है। आठ से 13 जनवरी के बीच राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 होगी।

विज्ञापन

पीएससी ने परीक्षा का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है।8 जनवरी को सामान्य अध्यक्ष-1 9 जनवरी को सामान्य अध्ययन-2, 10 जनवरी को सामान्य अध्ययन-3, 11 जनवरी को सामान्य अध्ययन-4, 12 जनवरी को सामान्य हिन्दी और व्याकरण,13 जनवरी को हिन्दी निबंध व प्रारुप लेखन की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उधर पीएससी ने सहायक कुलसचिव के साक्षात्कार भी फिलहाल रद्द कर दिए है। अभी उसकी नई तिथि घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पहले दिसंबर माह में तीन परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी। इससे अभ्यर्थी नाराज थे और कांग्रेस के नेतागणों ने भी आपत्ति दर्ज कराते हुए ट्वीट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कम अंतराल मेें तीन परीक्षाएं कराने पर सवाल उठा रहे थे और आयोग के इस रवैये को छात्रों के प्रति असंवेदनशील बता रहे थे। अभ्यर्थियों ने इस मामले में पीएससी मुख्यालय प्रदर्शन किया था। इसके बाद लोक सेवा आयोग को भी परीक्षा की तिथियों में फेरबदल करना पड़ा। अब अभ्यर्थी दो से अधिक परीक्षा पर्याप्त तैयारी के साथ दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed