फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Protest against Bagdi started, Congress leader met Kamal Nath and said – change the decision

Indore News: बागड़ी का विरोध शुरू, कमलनाथ से मिलकर बोले कांग्रेस नेता- फैसला बदल दो

Mon, 23 Jan 2023 05:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 05:36 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार रात को सूची जारी की। सूची में अरविंद बागड़ी का नाम देख नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे गोलू अग्निहोत्री ने अन्य नेताओं के साथ एक होटल में बैठक ली और सोमवार सुबह भोपाल जाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Protest against Bagdi started, Congress leader met Kamal Nath and said – change the decision
कमल नाथ से मिलने पहुंचे इंदौर के नेता - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अरविंद बागड़ी की नियुक्ति को लेकर इंदौर के कुछ नेताओं ने विरोध किया है। इनमें अध्यक्ष पद के दावेदार शामिल हैै। वे सोमवार को भोपाल पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलकर फैसला बदलने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बागड़ी के बजाय गोलू अग्निहोत्री को नगर अध्यक्ष बनाया जाए।

विज्ञापन


बागड़ी पर आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि वे फूल छाप कांग्रेसी है। पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के साथ वे रहते हैं। जमीनों के विवाद में भी उनका नाम आ चुका हैै। कमलनाथ से मिलने वालों में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शैलेश गर्ग, अनवर कादरी,अयाज बेग,अनवर दस्तक, दीपू यादव,राजू भदौरिया सहित अन्य नेता शामिल थे। उधर गांधी भवन के नीचे सोमवार शाम को कुछ कार्यकर्ताअेां ने बागड़ी का पुतला भी जलाया। मंगलवार सुबह भी 20 से ज्यादा वाहनों से कुछ नेता भोपाल रवाना होंगे और बागडी को अध्यक्ष बनाए जाने के फैैसले का विरोध दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन

असंतुष्ट नेताओं ने होटल में बैठक की

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार रात को सूची जारी की। सूची में अरविंद बागड़ी का नाम देख नगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे गोलू अग्निहोत्री ने अन्य नेताओं के साथ एक होटल में बैठक ली और सोमवार सुबह भोपाल जाने का फैसला लिया। कमलनाथ ने इंदौर के नेताओं को दोपहर में मिलने का समय दिया था। मुलाकात के दौरान शैलष गर्ग ने कमल नाथ से कहा कि बागड़ी को छोड़कर किसी भी अन्य नेता को नगर अध्यक्ष बना दें। किसी को कोई आपत्ति नहीं रहेगी लेकिन बागड़ी के नाम पर कोई भी राजी नहीं है। इंदौर के नेता प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल से भी मिले।आपको बता दें कि सोमवार को प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों की सूची घोषित की गई थी। इसमें इंदौर नगर अध्यक्ष पद के लिए अरविंद बागड़ी और जिला अध्यक्ष पद के लिए सदाशिव यादव का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा होल्ड पर हो सकता है फैसला

कमलनाथ से मिले नेताओं ने कहा कि हमारी बातों से नाथ सहमत नजर आए और इंदौर को लेकर लिया गया नगर अध्यक्ष पद का फैसला होल्ड पर भी रखा जा सकता है। बागड़ी का विरोध लगातार जारी रहेगा।

34 साल से कांग्रेसी हुं

विरोध को लेकर बागड़ी ने कहा कि मैं कल कांग्रेस में अाया अौर अाज अध्यक्ष बन गया। इस तरह की तो कोई बात नहीं हैै। 34 साल से कांग्रेस का काम कर रहा हुं। पहले वार्ड अध्यक्ष बना, फिर आगे बढ़ा। हमेशा पार्टी का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed