फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Property businessman gave his life, suicide note put photos of six people

Indore: प्रॉपर्टी कारोबारी ने जहर खाकर जान दी, कम्प्यूटर से बनाया सुसाइड नोट, छह लोगों के फोटो लगाए

Mon, 17 Jul 2023 07:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Jul 2023 07:37 PM IST
सार

कम्प्यूटर से प्रिंटेंड सुसाइड नोट निकाला, इसमें उन लोगों के नाम लिखे जिनकी वजह से परेशान चल रहा था
 

विज्ञापन
Property businessman gave his life, suicide note put photos of six people
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में छह लोगों के नाम लिखे और उनके फोटो भी लगाए। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। मामला राजेन्द्र नगर का है। नोट में उसने बताया है कि उसे कई लोगों से लाखों रुपए लेना थे। इसके चलते वह काफी परेशान हो गया था। वहीं उसे कुछ लोगों को रुपए देना भी थे जो उसे पैसे वापस देने के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पाराशर कॉलोनी में रहने वाले मनीष  (51) पुत्र भंवरलाल सोनी ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी। वह घर से ही प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। परिवार के लोगों ने सुबह छह बजे रूम में मनीष का शव देखा। पास में ही एक सुसाइड नोट पड़ा था। इसमें देनदार और लेनदारों के नाम लिखे थे। 
विज्ञापन


कम्प्यूटर से तैयार किया सुसाइड नोट 
मनीष के परिवार में एक बेटी और दो बेटे के साथ पत्नी और पिता हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष ने कम्प्यूटर से प्रिंटेंड सुसाइड नोट तैयार किया था। परिवार के लोगों ने सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। सुसाइड नोट में लेनदार-देनदारों के नाम लिखने के साथ ही उनके फोटो भी लगाए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। परिजन का कहना है कि मनीष पैसों के लेनदेन की वजह से लंबे समय से परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed