फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   priyanka gandhi, reena borasi setiya, tulsi silawat, sanwer, indore, mp election 2023

Priyanka Gandhi: मप्र में कुछ नेताओं ने छल से कांग्रेस की सरकार गिरा दी, जनता इस अन्याय का बदला लेगी

Wed, 08 Nov 2023 02:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 08 Nov 2023 02:43 PM IST
सार

सांवेर में प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने जनसभा ली। शाम को पांच बजे इंदौर में रोड शो करेंगी। कांग्रेस की गारंटी गिनाई। सरकार गिरने के कारण बताए। 
 

विज्ञापन
priyanka gandhi, reena borasi setiya, tulsi silawat, sanwer, indore, mp election 2023
सांवेर में सभा के दौरान प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ रीना बौरासी सेतिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने इंदौर के पास सांवेर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनी लेकिन कुछ नेताओं ने छल से इसे गिरा दिया। उन्होंने खूब सौदेबाजी की और अपना फायदा लेकर सरकार को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने देखा कि किस तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई और अब इस बार जनता चुनाव में इस अपराध का बदला लेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी सेठिया के समर्थन में बुधवार को यहां पर हुई चुनावी सभा में कहा कि जिस तरह से रामायण में अहिरावण ने चाल चली थी। ठीक वैसा ही मप्र में कांग्रेस के साथ हुआ। अहिरावण छल से राम जी और लक्ष्मण जी को पाताल लोक ले गया। हनुमान जी ने अहिरावण को परास्त किया और दोनों को वापस लाए। अब जनता को हनुमान बनना है और इस छल का जवाब देना है। इस कथा का यही संदेश है कि जब अन्याय हो तो उससे लड़ना चाहिए। कुरीतियों का प्रतिकार करना चाहिए। सांवेर के बाद प्रियंका खातेगांव (देवास) में सभा और इंदौर में रोड शो भी करेंगी। इंदौर में शाम 5 बजे से विधानसभा एक में उनका रोड शो होगा। इंदौर में प्रियंका का 3 दिन में यह दूसरा दौरा है। 
विज्ञापन


जब कोरोना था तब सिलावट सौदेबाजी कर रहे थे 
प्रियंका ने यहां से भाजपा के प्रत्यासी तुलसी सिलावट को घेरते हुए कहा कि जब कोरोना का कहर था, आपके यहां से स्वास्थ्य मंत्री सिलावट बेंगलुरू के रिजोर्ट में आपकी सरकार की सौदेबाजी कर रहे थे। वे सरकार में मिलावट कर रहे थे, अच्छा हुआ दूसरी पार्टी में चले गए। गौरतलब है कि सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या
प्रियंका ने कहा कि मप्र में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। मप्र में तीन साल में सरकार ने सिर्फ 21 रोजगार दिए हैं। मप्र के पास के ही राज्य छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है। मप्र में हजारों पद खाली हैं लेकिन भरे नहीं जा रहे हैं। बेरोजगारी के साथ महंगाई भी बड़ा मुद्दा है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है लेकिन भाजपा की सरकार उस पर नियंत्रण पाने में फेल रही है। 


कांग्रेस की बड़ी घोषणाएं
1500 रुपए महीना महिलाओं को हर महीने मिलेगा। 
2600 गेहूं का 2500 रुपए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य। 
100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा, 200 यूनिट बिजली बिल का मूल्य आधा। 
500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 
पुरानी पेंशन मप्र में लागू होगी। 
5 हार्स पावर की सिंचाई बिजली मुफ्त मिलेगी। 
ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण होगा। 
जाति जनगणना होगी। 
2 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। 
प्रतियोगी परीक्षाओं में सौ प्रतिशत शुल्क बंद होगा। 
परिवारों को 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा, 10 लाख दुर्घटना बीमा मिलेगा। 
दलित, आदिवासी, ओबीसी पदों के लिए खाली पद बैकलाग वाले भरे जाएंगे। 
पढ़ो और पढ़ाओ योजना में मप्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिलेगी। 
एक से आठ कक्षा तक के बच्चों को हर महीने पांच सौ रुपए मिलेंगे। 9 से 10 कक्षा तक के बच्चों को एक हजार रुपए और 11 से 12 कक्षा तक के बच्चों को 1500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे।
किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed