फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   priyanka gandhi indore dhar kukshi visit plan time

Priyanka Gandhi: कल दोपहर इंदौर में जनसभा लेंगी प्रियंका गांधी, कुक्षी के पुलिस ग्राउंड में भी करेंगी संबोधित

Sun, 05 Nov 2023 09:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी priyanka gandhi कल इंदौर और धार के दौरे पर हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पूरे समय रहेंगे। 
 

विज्ञापन
priyanka gandhi indore dhar kukshi visit plan time
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों के सीनियर लीडर लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी priyanka gandhi इंदौर पहुंचेंगी। वे सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर आकर सीधे धार के लिए निकल जाएंगी। वे दोपहर एक बजे पुलिस ग्राउंड कुक्षी में जनता को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


इसके बाद वे शाम 4 बजे इंदौर पहुंचेंगी। इंदौर में वे रोबोट स्क्वेयर पर जनसभा करेंगी। यहां पर वे कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के पक्ष में जनसभा करेंगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रियंका गांधी के साथ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


पांच नंबर में लगातार बड़े आयोजन
इंदौर की विधानसभा पांच में लगातार बड़े आयोजन हो रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने जया किशोरी, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करवाई और अब जनसभा के लिए प्रियंका गांधी को बुलाया है। इस क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते लगातार बड़े आयोजन हो रहे हैं। यहां पर सत्यनारायण पटेल का भाजपा के महेंद्र हार्डिया से मुकाबला है। हार्डिया यहां पर तीन बार से विधायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर से धार जाएंगे कांग्रेसी कार्यकर्ता, हनी सिंह बघेल के लिए मांगेंगे वोट
धार में प्रियंका गांधी की सभा के लिए इंदौर से सौ से अधिक कार्यकर्ता धार जाएंगे। धार में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र (हनी) सिंह बघेल के पक्ष में सभा करेंगी। हनी यहां से दो बार के विधायक हैं। उनकी वजह से भाजपा यहां पर दो बार से हार का मुंह देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed