फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Priyanka Gandhi flying kiss mp election congress road show

Priyanka Gandhi: इंदौर में प्रियंका गांधी का फ्लाइंग किस... किसे दिया, यह देखने के लिए थम गई निगाहें

Wed, 08 Nov 2023 09:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 08 Nov 2023 09:24 PM IST
सार

इंदौर की चुनावी रैली में प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, शाम पांच बजे शुरू हुई रैली में हर उम्र के लोग शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi flying kiss mp election congress road show
रैली के दौरान प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi इंदौर पहुंची हैं। सांवेर और खातेगांव में जनसभा के बाद प्रियंका बुधवार शाम पांच बजे इंदौर पहुंचीं। इंदौर की विधानसभा एक में उन्होंने प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। रैली में लाखों की संख्या में शहर के लोग प्रियंका को देखने के लिए पहुंचे। इसमें हर उम्र के लोगों ने भाग लिया। रोड शो के दौरान प्रियंका पूरे समय लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी। रोड शो में एक जगह प्रियंका को कालेज के छात्र और छोटे बच्चे दिखे। उन्हें देखकर प्रियंका ने फ्लाइंग किस दिया। सभी लोगों का ध्यान उन बच्चों पर चला गया। रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच भी टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


गुंडागर्दी खत्म करने के लिए वोट दें
प्रियंका ने कहा कि विधानसभा एक में गुंडागर्दी फैल रही है। इसे रोकने के लिए जनता को वोट देना होगा और कांग्रेस को चुनना होगा। जनता को एेसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो दिनरात उनके साथ खड़ा हो। 
विज्ञापन


मप्र में रिश्वत के बिना काम नहीं होता 
इससे पहले कांग्रेस Congress की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार दोपहर खातेगांव में भी जनसभा की। प्रियंका ने गांधी ने कहा पीएम मोदी ने कहा था करोड़ों रोजगार दिलवाएंगे। 10 साल में कितने रोजगार मिले? प्रियंका बोलीं, बहनों सुन लो, 18 साल से इनकी सरकार थी तब कुछ नहीं किया। अब चुनाव आ रहे हैं, तो तमाम वादे कर रहे हैं। कई सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी के पद खाली हैं। इस बीच इन लोगों ने भर्ती की परीक्षा में भी घोटाला किया। इस प्रदेश में जितने घोटाले हुए है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुए हैं। यहां बगैर रिश्वत के काम भी नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यहां के किसान रो रहे हैं, महंगाई बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस ने मप्र को प्रयोगशाला बनाया
प्रियंका ने कहा कि मप्र आरएसएस की प्रयोगशाला है। धर्म में सभी की आस्था है राजनीति में सबसे बड़ा मकसद विकास होना चाहिए। देश के नौजवानों का भविष्य बनाना हर नेता का धर्म होना चाहिए। यदि नेता आपको वादा करता है और उसे पूरा नहीं करता है, तो उसे खदेड़ दो। ये लोग राजनीति में जनता को लूटने आए हैं। अपने बच्चों को विदेश में पढ़ने भेज देते हैं। जनता जाए भाड़ में। रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में शामिल हो गईं। मंच पर फूल फेंकने वाले 4 या 5 लोग चढ़े थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed