{"_id":"6548f8a4a57a64b92d0e6648","slug":"priyanka-gandhi-congress-satyanarayan-patel-event-indore-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की सभा में कई बार लगे ठहाकेः नेताओं ने बिना फूल का गुलदस्ता दिया, बोलीं ये भाजपा के झूठे वादों जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की सभा में कई बार लगे ठहाकेः नेताओं ने बिना फूल का गुलदस्ता दिया, बोलीं ये भाजपा के झूठे वादों जैसा
Tue, 07 Nov 2023 08:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 07 Nov 2023 08:43 PM IST
सार
इंदौर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान कई रोचक बातें हुई, इन पर जनता ने भी खूब ठहाके लगाए
विज्ञापन
प्रियंका को नेताओं ने गलती से बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया तो वे मंच पर हंस पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने सोमवार को इंदौर में जनसभा की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कई रोचक बातें भी कहीं जिन पर कई बार जमकर ठहाके लगे। जब वे मंच पर आईं तब किसी ने उन्हें बिना फूल का गुलदस्ता दे दिया। बाद में जब वे भाषण के लिए खड़ी हुईं तो माइक नहीं चला। इन सब बातों ने प्रियंका गांधी के साथ कई बार जनता के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
इन बातों पर मुस्कुराई जनता
1. भाषण के दौरान वे एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइज) का फुल फार्म भूल गईं। हंसते हुए उन्होंने कहा कि अरे मैं तो एमएसपी का फुल फार्म ही भूल गई। कुछ देर सोचने के बाद उन्हें याद आया तो जनता भी मुस्कुरा उठी।
2. पीएम मोदी Pm Narendra Modi इस बात पर नाराज होते हैं कि प्रियंका और राहुल गांधी नेहरू और महात्मा गांधी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पीएम मोदी हमसे ज्यादा बार नेहरू और गांधी का जिक्र अपने भाषण में करते हैं। वे दिन में एक बार हमें भी उनका नाम लेने की अनुमति दे सकते हैं।
विज्ञापन
3. मैं वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं सिर्फ आपको जागरूक करने आई हूं। अपने विवेक से काम लें और सही प्रत्याशी और पार्टी को चुनें।
4. अब पर्चा हाथ में है तो कांग्रेस की गारंटी भी पढ़ ही देती हूं। कांग्रेस की सरकार आई तो हम रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और बिजली बिल कम करने जैसी कई बातों की गारंटी देंगे।
5. अभी मंच पर मुझे किसी ने खाली गुलदस्ता दे दिया उसमें फूल ही नहीं थे। इसी तरह के वादे भी मप्र की सरकार कर रही है। चुनाव के पहले वादों का गुलदस्ता देती है बाद में वह खाली निकलता है।
6. इंदौर का खाना दुनियाभर में लोकप्रिय है पर मैं खा नहीं पाऊंगी। अभी डाइटिंग पर चल रही हूं।
7. पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार के समय कहा था कि देखते हैं सचिन की सेंचुरी पहले होती है कि प्याज की। अब विराट ने सेंचुरी भी मार ली और प्याज ने भी। अब मोदी क्यों चुप हैं।
8. मोदी कहते हैं कांग्रेसियों का खून खराब है। मोदी जी ने क्या पैथ लैब खोल ली है। अगली बार बुखार चढ़ेगा तो मैं टेस्ट के लिए मोदी जी के पास भेज दूंगी।