{"_id":"65afbccfe70542eed302cd05","slug":"prisoner-lodged-in-ram-janmabhoomi-program-in-jail-commits-suicide-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: जेल में चल रहा था राम जन्मभूमि का कार्यक्रम, कैदी ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जेल में चल रहा था राम जन्मभूमि का कार्यक्रम, कैदी ने कर ली आत्महत्या
Tue, 23 Jan 2024 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 23 Jan 2024 06:49 PM IST
सार
इंदौर की सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, सात महीने पहले कर दी थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
अनिल
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की सेन्ट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। जेल प्रहरी उसे संदिग्ध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अनिल ने दो नंबर बैरक में बने शौचालय में चादर से फांसी लगा ली। जेल प्रशासन के मुताबिक घटना सोमवार की है। सोमवार को राम जन्मभूमि कार्यक्रम की तैयारियों में अधिकारी व्यस्त थे तभी यह घटना हुई। कैदी का पोस्टमार्टम कराया गया है, एमजी रोड पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। कैदी का नाम अनिल (32) पुत्र राजू है। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले वह किसी से बात नहीं करता था। उसके डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आ रही है। जेल प्रशासन का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।
जेल में राम जन्म भूमि के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना
पांच नंबर बैरक में राम जन्म भूमि के प्रोग्राम में सभी अधिकारी व्यस्त थे तभी यह घटना हुई। जिस समय घटना हुई अधिकतर कैदी भी अपनी बैरक में थे। करीब साढ़े तीन बजे के लगभग अनिल को अन्य कैदियों ने फंदे पर लटके देखा। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई। यह बात भी सामने आ रही है कि वह तनाव में था और जेल में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।
नारियल काटने वाले चाकू से पत्नी की हत्या कर दी थी
अनिल फल बेचता था। हत्या के केस में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वह विचारधीन कैदी था। अनिल ने नारियल काटने वाले बड़े चाकू से पत्नी का गला काट दिया था।