फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Preparation for the 2023 assembly elections on the pretext of government schemes

Indore News: सरकारी योजनाओं के बहाने 2023 विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी

Sat, 28 Jan 2023 01:00 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 28 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

भाजपा की विकास यात्रा में हर घर दी जाएगी दस्तक, प्रशासनिक अमले को भी झोंका, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी
 

विज्ञापन
Preparation for the 2023 assembly elections on the pretext of government schemes
यात्रा की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश के अन्य जिलों के साथ इंदौर जिले में भी आगामी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा इंदौर शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंचेगी। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। इस यात्रा की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअली संबोधित किया।
विज्ञापन

     
बैठक में बताया गया कि सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही मूलक तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्हें राज्य शासन द्वारा किए जा रहे विकास संबंधी कार्यों के बारे में भी बताया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन भी होगा। हालांकि दूसरी तरफ इसे 2023 के विधानसभा चुनावों से जोडक़र भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार ने पूरे प्रशासनिक अमले को झोंककर इसके बहाने हर घर को जोडऩे की तैयारी की है। 
विज्ञापन


बैठक में यह रहे मौजूद
इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, विधायक आकाश विजयवर्गीय तथा महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक राजेश सोनकर तथा सुदर्शन गुप्ता, गौरव रणदिवे, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले यात्रा को सेवा का महाअभियान बनाएं
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में सभी से आह्वान किया कि वे इस यात्रा को सेवा का महाअभियान बनाएं। यात्रा को जनोपयोगी बनाया जाए। ऐसे पात्र व्यक्ति जिन्हें अभी तक शासन की योजना का लाभ नहीं मिला है उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की जिंदगी बदलने का महा अभियान बने ऐसा प्रयास सभी मिलकर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed