{"_id":"64ce083567e21dacaa0e35e6","slug":"pregnant-doctor-commits-suicide-junior-doctors-of-indore-on-strike-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctors Strike: काम के तनाव में गर्भवती डॉक्टर ने किया सुसाइड, इंदौर के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Strike: काम के तनाव में गर्भवती डॉक्टर ने किया सुसाइड, इंदौर के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर
Sat, 05 Aug 2023 01:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:58 PM IST
सार
भोपाल में डॉ. सरस्वती की सुसाइड के बाद प्रदेशभर में विरोध, एचओडी के इस्तीफे की मांग, इंदौर में अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
हड़ताल पर जूनियर डाक्टर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। भोपाल में डॉ. सरस्वती सुसाइड कांड के बाद प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों के जूनियर्स डॉक्टर्स शनिवार से हड़ताल पर हैं। इंदौर में भी जूनियर डॉक्टर्स आज से भी काम पर नहीं हैं और ने उन्होंने हड़ताल का समर्थन किया है। अब इस दौरान इन अस्पतालों की व्यवस्था सीनियर कन्सलटेंट संभालेंगे।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नयन जैन ने बताया कि शनिवार से सभी जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सभी एमवाय अस्पताल के गेट पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जूनियर डॉक्टर्स ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी सहित किसी भी विभाग में सेवाएं नहीं देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान सभी सेवाएं चालू रहेंगी तथा सीनियर कन्सलटेंट मरीजों को देखेंगे।
यह है मामला
रविवार को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज GMC में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ. बाला सरस्वती ने सुसाइड कर लिया था। वह काम के अत्यधिक तनाव में थी और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें तीन डॉक्टरों के द्वारा परेशान करने की बात लिखी थी। यह भी जानकारी मिली है कि उससे इतना अधिक काम करवाया जाता था कि सुसाइड करने से कुछ दिन पहले पर अस्पताल में ही बेहोश हो गई थी। सुसाइड के समय बाला सरस्वती 14 सप्ताह की गर्भवती थीं।
विज्ञापन
अमृतसर में निकला कैंडल मार्च, देशभर के जूनियर डॉक्टर्स में नाराजगी
बाला सरस्वती की सुसाइड के बाद से ही GMC में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ये सब वहां अरुणा कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अरुणा कुमार को HOD के पद से हटाया जा चुका है। इस हड़ताल को पूरे प्रदेश में सपोर्ट मिल गया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार से भी जूनियर डॉक्टर्स इस हड़ताल को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस घटना के खिलाफ अमृतसर मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला गया। इससे पहले भी GMC की एक जूनियर डॉक्टर काम के तनाव में सुसाइड कर चुकी है। इस तरह की कई घटनाएं वहां पर पहले भी सामने आ चुकी हैं।