फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police registered a case of killing the dog by beating it with a stick

Indore News: डंडे से पीट पीटकर डॉग की हत्या की, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 09 Feb 2023 02:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 Feb 2023 02:34 PM IST
सार

इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में यह घटना हुई है। यहां पर एक डॉगी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Police registered a case of killing the dog by beating it with a stick
डॉग की डंडे से पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पशुओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में डॉग पर गोली चलाने से लेकर कार से कुचलने तक के नृशंस मामलों ने न सिर्फ इंदौर मेंं बल्कि देशभर में पशुप्रेमियों को विचलित किया। अब एक डॉग की डंडे से पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में यह घटना हुई है। यहां पर एक डॉगी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या करने वाले ने डॉक के शव को खुले में ही सड़क पर फेंक दिया। इस मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल्स की प्रेसीडेंट प्रियांशु जैन ने परदेशीपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रियांशु जैन को मोबाइल पर किसी ने कॉल कर सूचना दी थी कि क्लर्क कॉलोनी में एक काले रंग के डॉगी की डंडे से पीटकर हत्या की गई है। जब वह यहां पहुंची तो सड़क किनारे एक डॉगी का शव पड़ हुआ था। प्रियांशु ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर डॉगी की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रहे पशु क्रूरता के मामले
शहर में पशु क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में लसूडिय़ा इलाके में निरजंनपुर स्थित एक बिल्डिंग में कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक व्यक्ति ने एक पालतू डॉगी को बिल्डिंग के छठे माले से फेंक दिया था। प्रियांशु जैन ने इस मामले में भी केस दर्ज कराया था हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed