फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police considering Karni Sena leader's death as suicide, family dispute could be the reason

Indore:करणी सेना नेता की मौत को आत्महत्या मान रही पुलिस,पारिवारिक विवाद हो सकता है वजह

Thu, 01 Jun 2023 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Jun 2023 09:06 PM IST
सार

मोहित पटेल का शव पुलिस को बायपास पर कार में मिला था। उनके सीने पर दो गोलियां लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में संघर्ष के कोई सबूत नहीं मिले। लाइसेंसी पिस्टल भी मोहित की थी। पुलिस ने मोहित केे चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
Police considering Karni Sena leader's death as suicide, family dispute could be the reason
करणी सेना नेता मोहित की कार। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के करणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच मेें आत्महत्या ही मान रही हैै। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि मौत से पहले मोहित सिंह पटेल की किसी से मुलाकात हुई।

विज्ञापन


पुलिस मोहित के मोबाइल फोन की जांच भी कर चुकी है। उसमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिले। मोहित के फोन में साले के मिस्ड काॅल थे, जो उन्होंने मोहित के घर नहीं पहुंचने की स्थिति में लगाए थे। इसके अलावा पत्नी से भी पुलिस को पहले यह आशंका था कि जमीन विवाद हो सकता है, लेकिन वैसाा कुछ नहीं निकला। यह जरुर पता चला है कि मोहित की पत्नी से अनबन चलती रहती थी।

विज्ञापन

बायपास पर कार में मिला था शव
मोहित पटेल का शव पुलिस को बायपास पर कार में मिला था। उनके सीने पर दो गोलियां लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में संघर्ष के कोई सबूत नहीं मिले। कार भीतर से बंद थी और लाइसेंसी पिस्टल भी मोहित की थी, हालांकि पुलिस ने मोहित केे चार दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उन्होंने काॅल कर मोहित को सेवाकुंज अस्पताल के पास बुलाया था, लेकिन जब दोस्त वहां पहुंचे तो मोहित खून मेंं लथपथ पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed