फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   police commissioner indore makrand deoskar interview

INDORE: पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मिलेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस के स्लॉट, घर-दफ्तर से कर सकेंगे बात

Thu, 27 Jul 2023 08:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Jul 2023 08:16 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर से अमर उजाला की विशेष चर्चा, अपराधों की रोकथाम, पुलिस की चुनौतियां और नवाचार पर खुलकर चर्चा
 

विज्ञापन
police commissioner indore makrand deoskar interview
पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर मध्यभारत का प्रमुख शहर है। यहां पर पुलिस की चुनौतियां भी अन्य शहरों की अपेक्षा ज्यादा हैं। इन सबके बीच इंदौर पुलिस किस तरह से अपराधों पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है और भविष्य में क्या-क्या नवाचार होने जा रहे हैं। इन प्रमुख विषयों पर इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ( Indore Police Commissioner Makrand Deoskar) ने अमर उजाला से विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि सबसे स्वच्छ शहर अब अपनी पुलिस व्यवस्था को ऑनलाइन करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कमिश्नर कार्यालय से 20 दिन में पहुंचने वाली फाइल अब ऑनलाइन माध्यमों से तीन दिन में थाने पहुंचेगी। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि इंदौर में ड्रग्स सबसे बड़ी समस्या बन रहा है और सायबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि हर तीन महीने में इसका पैटर्न बदल रहा है। 
विज्ञापन


प्र. अपराधों की रोकथाम के लिए इंदौर पुलिस क्या इनोवेशन कर रही है?
उ.
इंदौर पुलिस ने पिछले कुछ समय में कई इनोवेशन किए हैं। इनसे जनता को बहुत लाभ पहुंचा है -
1. कमिश्नर ऑफिस में जल्द ही वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंस) के माध्यम से डीसीपी से बात करने की सुविधा मिलने वाली है। इसमें जनता को स्लाट दिए जाएंगे और वे तय समय पर अपने घर या फिर अपने ऑफिस से डीसीपी से बात कर पाएंगे। इसके साथ जो भी गंभीर शिकायतें आएंगी फिर उन पर डीसीपी, थाना प्रभारी और आवेदक साथ बैठकर यहां समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन

2. पुलिस कमिश्नर ऑफिस को ई ऑफिस बनाया गया है। पहले यहां पर आने वाली शिकायत को थाने तक पहुंचाने में 20 दिन लगते थे। अब सभी कागज स्कैन करके उन्हें तीन दिन के अंदर संबंधित थाने पर पहुंचा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. शहर से अपहरण होने या गायब होने वाले बच्चों को तलाशने और उनकी मदद करने के लिए आईआईएम इंदौर से अनुबंध किया गया है। इसके तहत आईआईएम हर बच्चे की केस स्टडी कर रहा है। इससे हमें यह पता चल रहा है कि वे क्या कारण हैं जिनकी वजह से बच्चे घर छोड़कर जा रहे हैं। गायब होने वाले बच्चों में लड़कों की तुलना में चार गुना लड़कियां हैं।
4. एक ही जगह पर सभी पुलिस अधिकारियों के दफ्तर बनाए गए हैं। इससे जनता को अधिकारियों से मिलने के लिए अलग-अलग भटकना नहीं पड़ता है। 

प्र. इंदौर में क्राइम का पैटर्न किस तरह से बदल रहा है?
उ.
पिछले कुछ सालों में इंदौर में सायबर अपराधों ने सभी अपराधों को पीछे छोड़ दिया है। इसमें बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। अपराधी हर तीन महीने में सायबर क्राइम का पैटर्न बदल रहे हैं। पुलिस जनता को जितना जागरूक करती है अपराधी उतने ही नए तरीके निकाल लेते हैं। 

प्र. इंदौर पुलिस सायबर अपराधों से निपटने के लिए खुद को किस तरह से तैयार कर रही है?
उ.
पुलिस अधिकारियों को समय समय पर ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। इसके अलावा हमने यह आब्जर्व किया है कि नए सायबर अपराध सबसे पहले दिल्ली, नोएडा, गुडगांव, बेंगलुरु जैसे शहरों में होते हैं फिर वहां से अगले चरण में इंदौर को शिकार बनाया जाता है। हम लगातार वहां होने वाले नए तरीके के अपराधों पर नजर रखते हैं और तुरंत खुद को ट्रेंड करते हैं। इससे हमें इंदौर में होने वाले अटैक से निपटने में आसानी होती है। 


प्र. इंदौर में पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
उ.
इंदौर में ड्रग्स पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। इंदौर में कई शहरों से ड्रग्स आता है और इसमें बहुत लोग सक्रिय हैं। पुलिस इसमें सिर्फ सूत्रों से मिलने वाले इनपुट पर निर्भर करती है। पहले से हम कोई प्लानिंग भी नहीं बना पाते क्योंकि ड्रग्स शहर में आने पर ही तुरंत एक्शन लेना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed