Indore: दिनदहाड़े युवती से मोबाइल झपटकर उसे गिराने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, वीडियो हो रहा वायरल
क्राइम ब्रांच ने एक शोरुम से बदमाशों के फुटेज निकाले और उनकी पहचान की। एक बदमाश नाबालिग है। दूसरे बदमाश का नाम भोला उर्फ चेेतन चौहान निवासी खेड़ग्राम, शिप्रा है। दोनो आरोपियों ने दुबे का बगीचा निवासी प्रियांशी लश्करी के हाथ से मोबाइल छिन लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वे व्यस्त मार्गों पर दिनदहाड़े अपराध करने लगे हैै। एमजी रोड पर मोबाइल पर बात कर घर लौट रही युवती से दो बदमाशों ने न केवल मोबाइल छिन लिया, बल्कि लूट का विरोध कर रही युवती को घसीट कर भी ले गए, हालांकि पुलिस ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया और दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
इस वारदात को पता लगाने में जुटी क्राइम ब्रांच ने एक शोरुम से बदमाशों के फुटेज निकाले और उनकी पहचान की। एक बदमाश नाबालिग है। दूसरे बदमाश का नाम भोला उर्फ चेेतन चौहान निवासी खेड़ग्राम, शिप्रा है। दोनो आरोपियों ने दुबे का बगीचा निवासी प्रियांशी लश्करी के हाथ से मोबाइल छिन लिया था।
युवती ने मोबाइल को नहीं छोड़ा तो बदमाश ने उसका हाथ झटक कर उसे सड़क पर गिरा दिया। गिरने से प्रियांशी को चोट भी आई थी। प्रियांशी एक निजी कंपनी में काम करती है और जाॅब करने के बाद घर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के मामले में भी पूछताछ कर रही है। शहर में मोबाइल के अलावा सोने की चेन लूटने की वारदातें भी लगातार हो रही है।भंवरकुआं क्षेत्र में एक वृ्द्धा कांताबाई अग्रवाल गार्डन मेें टहल ही थी। वे गार्डन से बाहर निकली तो दो बदमाशों ने ढाई तौला वजनी सोने की चेन छिन ली और भाग गए।
