फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: केंद्रीय मंत्रियों के सामने मंत्री सिलावट ने मंच से मांगी माफी, केंद्र के इवेंट में अतिथियों का अपमान

Fri, 15 Sep 2023 09:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Sep 2023 09:20 PM IST
सार

मंत्री सिलावट में मंच से हाथ जोड़कर कहा कि छोटा भाई गलती करता है तो बड़े भाई को उसे माफ कर देना चाहिए यही भारतीय संस्कृति भी है।

विज्ञापन
Pm fisheries event guest anger minister apology
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तीसरे वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम स्वागत नहीं होने की वजह से नाराज हो गए। उन्हें गेट पर कोई रिसीव करने नहीं गया था इस बात पर भी वह भड़क गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के सामने ही अधिकारियों से खूब झगड़ा किया और उन्हें बड़ी मुश्किल से शांत कराया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही यह विवाद चर्चा का विषय बन गया।

 

इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट ने मंच से सभी मंत्रियों और बाथम से माफी मांगी और कहा कि छोटा भाई अगर गलती करता है तो बड़े भाइयों को उसे हमेशा माफ कर देना चाहिए। भारतीय संस्कृति भी यही कहती है।

 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का तीसरा वार्षिक समारोह इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान, मध्यप्रदेश मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

 

कार्यक्रम शुरू होने से पहले ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे मुख्य अतिथि सीताराम बाथम इस बात पर नाराज हो गए कि उन्हें गेट पर रिसीव करने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में मंच पर भी उन्होंने इस बात की नाराजगी जाहिर की। मामले को तूल पकड़ता हुआ देख मध्य प्रदेश के मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंच से ही सभी केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ बाथम से माफी मांगी।

 


 

Pm fisheries event guest anger minister apology
सीताराम बाथम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मंत्री सिलावट मुझे बच्चा समझने की भूल न करें
कार्यक्रम के बाद में भड़कते हुए मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने कहा कि मंत्री तुलसी सिलावट मुझे बच्चा कहते हैं। वे यह भूल न करें। मैं संघ में तृतीय वर्ष शिक्षित हूं और मप्र सरकार में कई बड़े पदों पर रह चुका हूं। इंदौर में तीन बार मेरा अपमान हो चुका है इसलिए मैं आज भड़का हूं। यह मेरे साथ लगातार किया जा रहा है। तुलसी सिलावट मुझे बच्चा समझने की भूल न करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed