फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Petrol bomb at mosque Hanuman ji idol broken Nandi idol uprooted

Indore: इंदौर में मस्जिद पर फेंका पेट्रोल बम, हनुमान जी की मूर्ति खंडित की, नंदी की मूर्ति उखाड़ी

Sun, 06 Aug 2023 02:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

शहर में मस्जिद और दरगाह पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का मामला सामने आया, दो जगह मंदिरों में मूर्ति से छेड़छाड़
 

विज्ञापन
Petrol bomb at mosque Hanuman ji idol broken Nandi idol uprooted
cctv में कैद हुई पेट्रोल बम फेंकने की घटना। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मस्जिद और दरगाह पर पेट्रोल बम फेंका गया। वहीं बाणगंगा में शनिवार को एक शराबी ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति से छेड़छाड़ की। हालांकि लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और चार दिन पहले द्वारकापुरी में भी एक मंदिर में नंदी की मूर्ति उखाड़ी गई। 
विज्ञापन


मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब दो बजे बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंका। शनिवार सुबह जब मस्जिद कमेटी के सभी सदस्य पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया। मल्हारगंज पुलिस ने मुकेरीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इमरान की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार एक युवती ओर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मोहम्मद इमरान ने कहा कि शनिवार को वह दोपहर में मस्जिद पर नमाज के लिए गए तो दीवार पर रखे गमले में कांच के टुकड़े दिखे। पास में बोतल पड़ी हुई मिली। जब कैमरे चेक किए तो उसमें 5 अगस्त की रात दो बजे के लगभग दो बाइक पर सवार तीन लड़के वहां पहुंचे दिखे। इनके साथ एक युवती भी थी। ये सभी दीवार पर बोतल फेंकते हुए दिखाई दिए। इससे आग की लपटें भी उठीं। मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर पुलिस ने 295 ओर 34 की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरगाह पर फेंकीं बोतलें
वहीं दूसरी घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र में बनी एक दरगाह की बताई जा रही है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसी तरह का घटनाक्रम किया गया है। एमजी रोड पुलिस ने डीआरपी लाइन के धार्मिक स्थल पर मोहम्मद शाकिर निवासी सिकंदराबाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने चांद शाह वाली दरगाह पर चादर हटाकर वहां ज्वलनशील केमिकल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान जी की मूर्ति खंडित की, नंदी की मूर्ति तोड़ी
वहीं मंदिरों में भी मूर्तियां खंडित करने की दो घटनाएं सामने आई हैं। द्वारकापुरी में गुरुवार को विदुर नगर इलाके में बने शिव मंदिर में भी नंदी की मूर्ति अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। शनिवार सुबह बाणगंगा इलाके में एक मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति लोगों को खंडित मिली। यहां लोगों ने शराब के नशे में धुत एक आरोपी को पकड़ा। नशे में वह मूर्ति से गले लग रहा था तभी मूर्ति खंडित हो गई। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया ओर थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed