{"_id":"66a7b8049788dcd8f50528b2","slug":"paytm-fraud-business-women-indore-news-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime: डिजिटल पेमेंट वॉलेट कर्मचारी ने किया ऑनलाइन फ्रॉड, महिला व्यापारी के 60 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime: डिजिटल पेमेंट वॉलेट कर्मचारी ने किया ऑनलाइन फ्रॉड, महिला व्यापारी के 60 हजार निकाले
Wed, 31 Jul 2024 06:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:29 PM IST
सार
आरोपी ने गेमिंग एप के जरिए रुपये ट्रांसफर किए थे। इंदौर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में डिजिटल पेमेंट वॉलेट कर्मचारी ने महिला व्यापारी से धोखाधड़ी करके उसके 60 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने उसे अपनी दुकान पर लगी मशीन हटाने के लिए बुलाया था। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मोहिनी मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने करण मंडलोई पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि एक महीने पहले मोहिनी ने मशीन लगवाई थी। कंपनी के कर्मचारी ने मोहिनी को बताया गया था कि मशीन लगवाने पर उसे किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। इस पर मोहिनी ने मशीन लगवा ली। इसके बाद दो बार मोहिनी का चार्ज कट गया। मोहिनी ने कंपनी में मशीन हटाने के लिए रिक्वेस्ट की। इस पर करण मंडलोई वहां पहुंचा। उसने पीड़िता का नंबर लिया। इसके बाद तीन बार में करीब 20 हजार के लगभग रुपये के अकाउंट से तीन ट्रांजेक्शन हो गए।
विज्ञापन
गेमिंग एप से ट्रांसफर किए थे रुपये
पीड़िता ने करण से बात की तो उसने बताया कि उनकी तरफ से किसी तरह का पेमेंट नहीं काटा गया है। बाद में पुलिस को शिकायत की, जिसमें पता चला कि गेमिंग अकाउंट में पेमेंट गया है। इस पर जांच के बाद करण को पकड़ा गया। उसने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की बात कबूल ली। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
