फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   paytm field manager hang himself for job depression

Crime News: Paytm के फील्ड मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी बोली जॉब के लिए तनाव में थे, भाई ने कहा उसे कई ऑफर थे

Mon, 26 Feb 2024 07:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 26 Feb 2024 07:40 PM IST
सार

पत्नी ने फंदे पर लटका देखकर पुलिस को दी सूचना। पुलिस को बताया कि पति नौकरी को लेकर परेशान रहते थे। 

विज्ञापन
paytm field manager hang himself for job depression
गौरव गुप्ता - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में Paytm कंपनी के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वे इंदौर स्कीम नंबर 78 में रहते थे। पत्नी ने शाम को उन्हें फंदे पर लटके देखा और इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद परिजन शव को लेकर ग्वालियर रवाना हो गए। दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


जॉब के लिए तनाव में थे
लसूड़िया पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर में गौरव पिता सुरेश गुप्ता (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे इंदौर में ही पेटीएम कंपनी में ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से जॉब के लिए गौरव तनाव में चल रहे थे। आशंका है कि उन्होंने इसी कारण से सुसाइड किया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सही कारण क्या है।
विज्ञापन


दो बेटियों को छोड़कर चले गए पिता
करीब 8 साल पहले गौरव की शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी मोहिनी और सात व डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। परिवार के मुताबिक गौरव मूल रूप से ग्वालियर के समाध्या कॉलोनी का रहने वाला है। घर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़ा भाई है। सुसाइड को लेकर अभी किसी तरह के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। पत्नी मोहिनी ने पुलिस को दी प्रारंभिक जानकारी में कहा है कि वे कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में थे। उन्हें नौकरी जाने का डर था। आशंका है कि इसी कारण से उन्होंने सुसाइड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर ने दिलाया था फ्लैट
गौरव जिस फ्लैट में रह रहे थे वह उन्हें ससुर ने दिलाया था। शनिवार को गौरव की साली पूनम का बर्थडे था। सभी ने फ्लैट पर ही सेलिब्रेट किया था। बड़े भाई अजीत ने बताया कि गौरव को नौकरी की कोई चिंता नहीं थी क्योंकि उन्हें दो बड़ी कंपनियों से आफर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed