फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Patient admitted in Indore's MY Hospital hanged himself, made surgical bandage a noose

Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती मरीज ने लगाई फांसी, सर्जिकल पट्टी को बनाया फंदा

Sat, 11 Mar 2023 04:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 11 Mar 2023 04:55 PM IST
सार

इलाज के दौरान रोगी पैर काटा दिया गया। वह ट्रक में ग्रीस लगाने का काम करता है। वह पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। तभी रिवर्स में आ रहा ट्रक उसके पैरों में चढ़ गया था। पहले उसे खंडवा के अस्पताल ले जाया गया। वहां से इंदौर रैफर किया गया। 
 

विज्ञापन
Patient admitted in Indore's MY Hospital hanged himself, made surgical bandage a noose
एमवाय अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक हादसे के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था और इलाज के दौरान उसका पैर काटना पड़ा था। इसके बाद से ही वह तनाव में रहता था।

विज्ञापन

एमवाय अस्पताल में चेस्ट वार्ड में 55 वर्षीय राजू पिता कल्लू को भर्ती किया गया था। वह 26 फरवरी को खंडवा जिले के देशगांव से रेफर होकर आया था। वहां उसका एक्सीडेंट हो गया था और एक पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

इलाज के दौरान उसका एक पैर काट दिया गया था। हादसे से पहले वह ट्रकों में ग्रीस लगाने का काम करता था। दुर्घटना के दिन वह पेड़ के नीचे आराम कर रहा था, तभी एक ट्रक रिवर्स में आया और उसके पैरों पर चढ़ गया था। पहले उसे खंडवा के अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे इंदौर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह फंदे पर लटका मिला
राजू सुबह एमवाय अस्पताल में पलंग से उतरा और घिसटते हुए शौचालय तक पहुंचा। वह अपने साथ ड्रेसिंग करने वाली पट्टी भी ले गया था। शौचालय में जाकर उसने इसी पट्टी से फांसी लगा ली। संयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि पैर काटे जाने के कारण वह तनाव में था। फांसी लगाने से पहले उसने परिजनों को फोन लगाकर बात भी की थी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed