फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Passenger bus caught fire, passengers evacuated safely, coming from Harda to Indore

Indore: यात्री बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला, हरदा से आ रही थी इंदौर

Sun, 23 Apr 2023 04:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार बस चितावत के पेट्रोल पंप पर रुकी थी। बस का इंजन स्टार्ट था और चालक डीजल भरा रहा था। चालक ने बस में चिंगारी उठते देखी तो बस को पेट्रोल पंप से बाहर ले गया और सड़क किनारे बस खड़ी कर यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। 

विज्ञापन
Passenger bus caught fire, passengers evacuated safely, coming from Harda to Indore
बस में लगी आग। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चितावद क्षेत्र में एक यात्री बस में आग लग गई। समय रहते यात्रियों को बस चालक और कंडक्टर ने सुरक्षित निकाल लिया। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। आग उस समय लगी जब चालक पेट्रोल पंप पर बस में डीजल भराने के लिए रूका था।

विज्ञापन

हरदा से सुबह चली बस दोपहर में इंदौर पहुंची। चितावद क्षेत्र मेें बस केे आते ही अचानक अगले हिस्से में आग लग गई। धुुआआ देख ड्रायवर ने गाड़ी रोक दी और यात्रियों को बस से नीचे उतरने को कहा। आग की लपटों ने बस के आधे हिस्से को अपनी चपेट में लेे लिया, तब तक यात्री सुरक्षित नीचे उतर चुके थे। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग कर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बस यादव ट्रेवल्स की हैै। आग बस मेें क्यों लगी। इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

स्टार्ट इंजन में भरा रहा था पेेट्रोल

पुलिस के अनुसार बस चितावत के पेट्रोल पंप पर रुकी थी। बस का इंजन स्टार्ट था और चालक डीजल भरा रहा था। चालक ने बस में चिंगारी उठते देखी तो बस को पेट्रोल पंप से बाहर ले गया और सड़क किनारे बस खड़ी कर यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। यदि चालक बस को पेट्रोल पंप के परिसर से बाहर नहीं लाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed