{"_id":"646cd9ce2a54776f8a0a34d3","slug":"paras-saklecha-kamalnath-congress-bjp-sikho-kamao-yojana-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: स्किल डवलपमेंट पर बोले मंत्री सकलेचा- कमलनाथ बैंड अच्छा बजाते हैं, उन्हें वही बजाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: स्किल डवलपमेंट पर बोले मंत्री सकलेचा- कमलनाथ बैंड अच्छा बजाते हैं, उन्हें वही बजाना चाहिए
Tue, 23 May 2023 08:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 23 May 2023 08:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के शुभारंभ पर मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान यह बात कही
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
कमलनाथ बैंड अच्छा बजाते हैं उन्हें वही बजाना चाहिए। यह बात सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने अमर उजाला से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के शुभारंभ के लिए इंदौर आए सकलेचा स्किल डवलपमेंट और रोजगार विषय पर बात कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के स्किल डवलपमेंट माडल को बेस्ट बताते हैं, इस पर आपका क्या कहना है? इस पर सकलेचा बोले- वे बैंड अच्छा बजाते हैं उन्हें वही बजाना चाहिए।
मंगलवार को इंदौर में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना की विशेषताओं के बारे में बताने के लिए कई कंपनियों को बुलाया गया। इनमें आईटी, आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा बीपीओ क्षेत्र में कार्यरत कंपनियां पहुंची। मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कंपनियों ने अपने सवाल पूछे और जाना कि इस योजना से युवाओं के साथ उन्हें क्या फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग, राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने बताया कि किस तरह से यह योजना युवाओं को लाभ पहुंचाएगी।
एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे
मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि पहले चरण में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग दिलाकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसमें युवाओं को सभी तरह की कंपनियों में काम करने के विकल्प मिलेंगे। कंपनियां प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को जो भी स्टाइफंड देंगी उसका 75 प्रतिशत सरकार कंपनी को देगी और 25 प्रतिशत खर्च कंपनी उठाएगी। इस तरह से कंपनी को भी फायदा होगा और युवाओं को भी बड़ी कंपनियों में प्रशिक्षण मिलेगा।