फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   pankaj sanghavi antar singh darbar congress bjp indre news

Indore: पंकज संघवी और अंतर सिंह दरबार भी भाजपा में जाएंगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से हुए नाराज

Thu, 14 Mar 2024 09:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Mar 2024 09:23 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला अनवरत जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। 
 

विज्ञापन
pankaj sanghavi antar singh darbar congress bjp indre news
पंकज संघवी, अंतर सिंह दरबार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं महू के कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार के भी भाजपा से जुड़ने की चर्चा तेज है। दरबार इससे पहले महू से विधायक रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था इसलिए वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे और भाजपा की उषा ठाकुर को कड़ी टक्कर दी थी।
विज्ञापन


पटवारी पर लगाए अनदेखी के आरोप
पंकज संघवी ने पत्रकारों से बातचीत में भी यह साफ कर दिया है कि वह भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो नहीं देता है। इसके साथ उन्होंने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर इसका आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मैं उनके साथ काम नहीं कर सकता। जब से वे अध्यक्ष बने हैं उन्होंने आज तक संपर्क नहीं किया। इतना ही नहीं जब मैं सांसद का चुनाव लड़ रहा था तब जीतू पटवारी अपनी विधानसभा को छोड़ हेलीकॉप्टर में घूम रहे थे।
विज्ञापन


विजयवर्गीय के कहने पर भाजपा में आए
पंकज संघवी ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें फोन किया था। उन्होंने कहा कि आप भाजपा से जुड़ें। मैंने इस पर अपनी सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल भोपाल में लेंगे सदस्यता
पंकज संघवी के साथ कई अन्य कांग्रेस नेता कल भोपाल में भाजपा की सदस्या ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ अंतर सिंह दरबार और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्क्षक्ष वीडी शर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed