फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Pandit Pradeep Mishra injured coconut hit his head swelling in brain

Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा घायल, महादेव होली में सिर में लगा नारियल, सूजन आने से कथाओं के आयोजन रोके

Mon, 01 Apr 2024 07:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 01 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

Pandit Pradeep Mishra: महाकाल होली के कार्यक्रम के दौरान किसी ने नारियल फेंका जो पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में लग गया। इससे उनके ब्रेन में सूजन आ गई है। 
 

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra injured coconut hit his head swelling in brain
पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में चोट लगने से उनके मस्ष्कि में सूजन आ गई है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आष्टा में महादेव होली के दौरान किसी ने नारियल फेंका था, जो उनके सिर में लग गया। इससे उनके मस्तिष्क में सूजन आ गई है। इस वजह से अब वे कुछ दिनों तक कथाएं नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

विज्ञापन

मनासा में कथा करने पहुंचे थे
पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे। यहां आकर उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है, लेकिन मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा- '29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान गुलाल की जगह किसी ने नारियल फेंका जिसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई। अंदर की तरफ चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है। जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी करा कर आया
पंडित मिश्रा ने कहा आप सब यहां आए और आपको कष्ट हुआ। मैं सिर्फ आप लोगों की वजह से यहां पर आया हूं। अस्पताल से छुट्टी करवा कर मैं आप लोगों के बीच में आया हूं। उन्होंने कहा कि अगले साल विट्ठलेश सेवा समिति कथा करने के लिए मनासा आएगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य में सुधार होते ही आगे की कथाएं करेंगे, नहीं तो जो कथाएं आगे भी होने वाली थी वो निरस्त हो जाएंगी।

50 हजार लोग पहुंच चुके थे मनासा
मनासा में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक कथा का आयोजन होना था। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 31 मार्च रविवार को शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई थी। कथा सुनने पहले ही दिन करीब 50 हजार लोग कथा के पंडाल में पहुंचे चुके थे। लेकिन पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा निरस्त करने की घोषणा के बाद वे मायूस होकर लौटे।

महिलाओं के छलके आंसू
कुछ महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए और वे रोने लगीं। बड़ी संख्या में कथा सुनने आए लोगों के चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन गए। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर मशक्कत करती नजर आई।

स्वास्थ्य के लिए दो अप्रैल को किया जाएगा सुंदरकांड का आयोजन
पंडित प्रदीप मिश्रा के स्वास्थ्य खराब हो जाने से पूरे देश में मायूसी छाई हुई है। उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए सीहोर जिला संस्कार मंच के पदाधिकारियों ने शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम और मरीह माता मंदिर में पहुंचकर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है ताकि वे जल्द स्वस्थ हों। इस मौके पर मंच के संयोजक मनोज दीक्षित मामा ने यहां पर मौजूद वृद्धजनों और कन्याओं को फल का वितरण किया। वहीं, मंगलवार को गुरुदेव के शीघ्र ही स्वास्थ्य की कामना को लेकर सुंदरकांड किया जाएगा।

आष्टा में महादेव होली का आयोजन हुआ था
गत शुक्रवार को सीहोर जिले के आष्टा में महादेव की होली का आयोजन समिति द्वारा किया गया था। भव्य चल समारोह के दौरान गुरुदेव के सिर में नारियल लगने के कारण अंदरूनी चोटें आई है। पिछले तीन दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन सोमवार से आरंभ होने वाली शिव महापुराण में पहुंचे गुरुदेव ने जैसे ही अपने स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी, वैसे ही पूरे देश के श्रद्धालुओं ने भागवत भूषण मिश्रा के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर भगवान शिव शंकर से प्रार्थना का सिलसिला शुरू कर दिया। पंडित मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वरधाम से पूरे विश्व में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं और उनके जल्द सेहतमंद होने की प्रार्थना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed