फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Rape Case: OYE INDORI Social Media Influencer Robin Granted Bail News in Hindi

OYE INDORI: रेप के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर रॉबिन को जमानत, 35 वर्षीय महिला ने दर्ज करवाया था केस

Tue, 16 Jan 2024 06:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 16 Jan 2024 06:48 PM IST
सार

Indore Crime : महिला ने आरोप लगाए थे कि OYE INDORI के रॉबिन ने शादी का वादा करके संबंध बनाए, एक अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से सगाई के बाद रॉबिन पर महिला ने यह केस दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Indore Rape Case: OYE INDORI Social Media Influencer Robin Granted Bail News in Hindi
रॉबिन जिंदल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर OYE INDORI के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल Robin Jindal को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। रॉबिन पर एक महिला ने दिसंबर 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। महिला के अनुसार रॉबिन ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए थे। इस आधार पर उसने केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


समझौते के बाद महिला ने फिर दर्ज करवाया केस
उच्च न्यायालय के वकील रजत रघुवंशी रॉबिन का केस लड़ रहे हैं। रजत ने बताया कि महिला और रॉबिन दोस्त थे और साल 2021 में महिला ने रॉबिन के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था। उस वक्त दोनों में समझौता हो गया और उसके बाद से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। रॉबिन की सगाई की खबर सुनने के बाद महिला ने फिर से केस दर्ज करवाया। महिला की उम्र 35 वर्ष है और रॉबिन की उम्र 29 वर्ष है। दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं है। उच्च न्यायालय के सामने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और बताया गया कि यह एक बोगस केस है। साक्ष्यों के आधार पर रॉबिन को अग्रिम जमानत मिली है। रॉबिन केस की पूरी जांच में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर ही 74 लाख फॉलोवर्स 
रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर social media influencers है। रॉबिन ने अपनी साथी इन्फ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की थी जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। इसके बाद ही महिला ने रॉबिन पर यह केस दर्ज करवा दिया। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed