फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Organ Donation in blood relation indore news

Organ Donation: पिता गंभीर, नाबालिग बेटी ने कहा मैं अपना लिवर दूंगी, हाईकोर्ट में फंसा पेंच

Tue, 25 Jun 2024 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 25 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

कोर्ट कल सुबह तक अनुमति दे सकता है। बेटी नाबालिग होने की वजह से मामला कोर्ट में चला गया, कोर्ट ने फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी। 
 

विज्ञापन
Organ Donation in blood relation indore news
मां और पिता के साथ प्रीति। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिता को नाबालिग बेटी द्वारा लिवर डोनेट किया जाएगा। इस मामले में शासन स्तर से अनुमति दे दी गई है। मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए। एडवोकेट नीलेश मनोरे ने बताया कि हाईकोर्ट से अनुमति मिलना अभी बाकी है। शासन स्तर से तो लिवर ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। हमने चीफ जस्टिस के सामने तत्काल सुनवाई की अपील की है। हमें उम्मीद है कि कल सुबह तक हमें लिवर ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल जाएगी। Organ Donation के लिए बेटी की उम्र कम होने की वजह से मामला हाईकोर्ट में गया था। 
विज्ञापन


बेटी ने किया अनुमति के लिए संघर्ष
इस मामले में बेटी के नाबालिग होने की वजह से लिवर ट्रांसप्लांट के लिए हाईकोर्ट से अनुमति लेना थी। कोर्ट ने इस केस में मेडिकल बोर्ड से बेटी की फिटनेस को लेकर रिपोर्ट मांगी थी जिसे कोर्ट में सबमिट कर दिया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन शासन का जवाब नहीं आने की वजह से पिछली सुनवाई में फैसला नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


हॉस्पिटल में शुरू हुई ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया
निजी अस्पताल ने ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में अनुमति मिलने की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। डॉक्टर ने पिता और डोनर नाबालिग बेटी को ऑब्जर्वेशन में ले लिया है। संभावना है कि कल लिवर ट्रांसप्लांट के लिए ऑपरेशन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
इंदौर में रहने वाले शिवनारायण बाथम (42) का लिवर फेल हो गया और स्थिति गंभीर हो गई। डाक्टर ने तुरंत लिवर डोनेट करने के लिए कहा। तुरंत डोनर नहीं मिलने से नाबालिग बेटी प्रीति ने कहा कि वह पिता को लिवर दे देगी। हालांकि उसकी उम्र 18 साल से दो महीने कम होने की वजह से डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट से मना कर दिया। बेटी प्रीति ने हाई कोर्ट इंदौर में 13 जून को याचिका दायर की और लिवर डोनेट करने की अनुमति मांगी। प्रशासन ने इस पर अनुमति दे दी है। कोर्ट आज या कल अनुमति दे देगा। प्रीति पांच बहनों में सबसे बड़ी है। पत्नी लिवर इसलिए नहीं दे पाई क्योंकि उन्हें शुगर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed