फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Opposition of BJP candidate Rajkumar Mev in his own party in Maheshwar, BJP workers took out a rally

Indore: महेश्वर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव का उनकी ही पार्टी में विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

Sun, 03 Sep 2023 09:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Sep 2023 09:09 PM IST
सार

रविवार को महेश्वर क्षेत्र में  भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध रैली का आयोजन किया।बाइक रैली तीन अलग-अलग जगह से शुरू हुई।

विज्ञापन
Opposition of BJP candidate Rajkumar Mev in his own party in Maheshwar, BJP workers took out a rally
भाजपा प्रत्याशी के विरोध मेें रैली। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

महेश्वर विधानसभा मालवा निमाड़ की उन 11 सीटों में से है, जहां भाजपा ने चुनाव के चार माह पहले उम्मीदवार घोषित किया। यहां पूर्व विधायक राजकुमार मेव को टिकट दिया गया हैै। इसके बाद से ही महेश्वर विधानसभा में भाजपा द्वारा अधिकृत उम्मीदवार मेव का विरोध शुरू हो गया।

विज्ञापन


पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा रहे है।रविवार को महेश्वर क्षेत्र में मेव के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक विरोध रैली का आयोजन किया।बाइक रैली तीन अलग-अलग जगह से शुरू हुई।पहले बलवाड़ा मंडल से कराही होते हुए कतार गांव पहुंची ।महेश्वर एवं मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने कतरगांव से सामूहिक विधानसभा स्तरीय रैली की शुरुआत की।
विज्ञापन


कतार गांव से संयुक्त रैली में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली में सम्मिलित हुए । रैली नांद्रा धरगाव से मंडलेश्वर होती हुई महेश्वर पहुंची।गौशाला से होते हुए गांधी चौक,मेन रोड़ से विजय स्तभ पर राजकुमार मेव के खिलाफ हाथों में कट आउट लेकर ‘नही चलेगा नही चलेगा गद्दार नही चलेगा’ के नारे लगाते हुए रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय विजय स्तंभ चौराहे पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली में तकरीबन 1000 से अधिक टू व्हीलर वाहन सम्मिलित थे। मेव ने पिछला चुनाव भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में लड़ा था। तब भाजपा प्रत्याशी की हार हुई थी । कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ ने चुनाव जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed