फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   On Moharram, tajis came out of Indore, circumambulated Rajwada Chowk

Indore: मोहर्रम पर इंदौर से निकले ताजिए, राजवाड़ा चौक की परिक्रमा लगाई

Sat, 29 Jul 2023 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 29 Jul 2023 08:01 PM IST
सार

राजवाड़ा पर शनिवार दोपहर मुस्लिम समाज की भीड़ थी। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले ताजिए मध्य क्षेत्र से होते हुए कर्बला मैदान पर पहुंच रहे थे।इमामवाड़ा से सेहरे से सजा सरकारी ताजिया निकला। इसमें समाजजन या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे।

विज्ञापन
On Moharram, tajis came out of Indore, circumambulated Rajwada Chowk
इंदौर में निकले ताजिए - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मोहर्रम पर शनिवार को इंदौर के इमामवाड़ा से सरकारी ताजिया निकला। इसके पीछे-पीछे शहरभर के ताजिए थे। होलकर कालीन सरकारी ताजिया मां अहिल्या प्रतिमा की एक परिक्रमा करने के बाद प्रिंस यशवंत रोड से जवाहर मार्ग मच्छी बाजार चौराहा से कलेक्टर कार्यालय होते हुए कर्बला पहुंचे।

विज्ञापन


मुस्लिम समाजजन या हुसैन या हुसैन के नारे के साथ हुसैन को याद करते हुए चल रहे थे। पूरा जुलूस मार्ग लोभान की खुशबू से महक रहा था।

राजवाड़ा पर शनिवार दोपहर मुस्लिम समाज की भीड़ थी। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले ताजिए मध्य क्षेत्र से होते हुए कर्बला मैदान पर पहुंच रहे थे।इमामवाड़ा से सेहरे से सजा सरकारी ताजिया निकला। इसमें समाजजन या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे।

विज्ञापन


सरकारी ताजिये के पीछे निकले शहरभर के छोटे-बड़े ताजिये के दौरान कौमी एकता भी नजर आई। इसमें कुछ समाजजन तिरंगे का झंडा भी लेकर चल रहे थे। बच्चे शेर बनकर चल रहे थे और हिन्दू समाज के कई लोग भी ताजियों के नीचे से निकल रहे थे। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह मंच भी लगे हुए थे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed