{"_id":"64cf6257100f6d987d030513","slug":"old-man-going-to-serve-in-radhaswamy-died-on-the-way-car-collided-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: राधास्वामी में सेवा करने जा रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत, कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: राधास्वामी में सेवा करने जा रहे बुजुर्ग की रास्ते में मौत, कार ने मारी टक्कर
Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:35 PM IST
सार
वे पिछले 35 साल से आश्रम में सेवा देने जा रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा है और वह खुद सिलाई का काम करते थे।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बने राधास्वामी आश्रम में सेवा करने जा रहे एक बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भंवरकुआ चौराहे पर आत्माराम परियानी (48) निवासी न्यू गोविंद कॉलोनी बाणगंगा को बोलरो वाहन ने टक्कर मार दी। रविवार सुबह वह खंडवा रोड पर राधा स्वामी आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान उनकी साइकिल को एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलरो जब्त कर ली पर मौके से बोलेरो का ड्रायवर फरार हो गया। परिजन ने बताया कि आत्माराम परियानी हर दिन की तरह वह रविवार सुबह छह बजे सुबह घर से निकल गए थे। वे पिछले 35 साल से आश्रम में सेवा देने जा रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा है और वह खुद सिलाई का काम करते थे।