फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   odisha train rail accident reason in hindi

Train Accident: गरीबों की ट्रेन का मेंटेनेंस कम कर अमीरों के लिए बुलेट ट्रेन चलाने पर ध्यान, इसीलिए हुआ हादसा

Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने महंगाई और ट्रेन हादसे के मुद्दे पर पत्रकारों से की बात
 

विज्ञापन
odisha train rail accident reason in hindi
पत्रकारों से चर्चा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पिछले कुछ सालों में ट्रेनों के मेंटेनेंस पर होने वाला बजट लगातार कम किया जा रहा है और अमीरों के लिए बुलेट ट्रेनें लाई जा रही हैं। इसीलिए देशभर में ट्रेनों के पटरियों से उतरने के मामले बढ़े हैं। बालासोर ट्रेन हादसा भी इसी वजह से हुआ है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अभी की सरकार हर नीति अमीरों को ध्यान में रखकर बनाती है। ट्रेनों में सुरक्षा सिस्टम डवलप करने के लिए लगातार लापरवाही की जा रही है।
विज्ञापन


फरवरी में अधिकारी ने चेता दिया था
दिग्विजय ने कहा कि फरवरी में ही एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए चेता दिया था। उसने रिपोर्ट में बताया था कि इसमें गड़बड़ी की वजह से एक रेल हादसा टल गया है। यदि समय पर ड्राइवर समझदारी नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उस अधिकारी की रिपोर्ट पर भी ध्यान नहीं दिया गया और अब ये हादसा हो गया। 
विज्ञापन


गरीब और गरीब होता जा रहा
देश में गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर होता जा रहा है। जब मैं मुख्यमंत्री था तब रुचि सोया के मालिक कैलाश शाहरा मुझे अडानी से मिलाने ले गए थे। कुछ साल के बाद अडानी ने उनकी कंपनी ही खरीद ली। बाबा रामदेव की पतंजलि तो सिर्फ फ्रंट फेस है, असली मालिक तो अडानी ही हैं। अडानी की कंपनी आटा, तेल जैसी हर छोटी कंपनी खरीद रही है ताकि जरूरत के पूरे बाजार पर उसका कब्जा हो जाए। दूसरी तरफ सरकार खुला सामान बेचने पर प्रतिबंध लगा रही है ताकि आप पैकेट का सामान खरीदें और जितने में कंपनी बेच रही है उतने में ही खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी को फोटो खिंचवाने की बीमारी
दिग्विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेंगलोमेनिया बीमारी है जिसमें इंसान प्रचार के लिए पागल रहता है। वह हर फोटो में सिर्फ खुद को ही देखना चाहते हैं। इसके अलावा देश की अन्य समस्याओं पर उनका ध्यान नहीं है। 

कार्यकर्ताओं पर भड़के सिंह
कांग्रेस के नेताओं को अनुशासन में रहने की दी सलाह देते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कांग्रेस कभी चुनाव नहीं हार सकती है। रेसीडेंसी पर सिंह ने मीडिया से चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मीडिया हॉल में घुसने से पूर्व मुख्यमंत्री नाराज हो गए और कॉन्फ्रेंस के दौरान ही खुद उठकर कार्यकर्ताओं को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद सिंह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे और उन्हें अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस में डिसिप्लिन आ जाए तो कांग्रेस कभी चुनाव नहीं हार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed