{"_id":"6415ba5c5b96f0c831005cd3","slug":"nse-bse-ipo-stock-exchange-mse-conclave-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉक मार्केट से करोड़ों रुपए जुटाकर दुनियाभर में अपना बिजनेस फैला रही इंदौर की कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉक मार्केट से करोड़ों रुपए जुटाकर दुनियाभर में अपना बिजनेस फैला रही इंदौर की कंपनियां
Sat, 18 Mar 2023 06:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:49 PM IST
सार
एसएमई आईपीओ कॉन्क्लेव में जनप्रतिनिधियों, कंपनियों और अधिकारियों की चर्चा
विज्ञापन
एसएमई आईपीओ कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की कंपनियां स्टॉक मार्केट से करोड़ों रुपए का फंड आसानी से जुटा रही हैं और अपने बिजनेस को दुनियाभर में विस्तार दे रही हैं। हाल ही के कुछ वर्षों में इंदौर की इंफोबीन्स टेक्नोलॉजिस लिमिटेड, डीपी ज्वेलर्स लिमिटेड, ईकेआई एनर्जी लिमिटेड और सिस्टैंगो टेक्नोलॉजिस लिमिटेड ने स्टॉक मार्केट से फंड जुटाकर दुनियाभर में अपने बिजनेस का विस्तार किया है। यह बातें इंदौर में आयोजित एसएमई आईपीओ कॉन्क्लेव में बताईं गई।
फाइनेंशियल सर्विस कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड के गौरव जैन और प्रतीक जैन ने कहा कि मप्र में इंदौर की कंपनियों में सबसे अधिक पोटेंशियल है। यहां पर हर सेग्मेंट की कंपनी अपने बिजनेस को विस्तार करने की क्षमता रखती है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में जो डवलपमेंट हो रहा है वह यहां के बिजनेस को ग्लोबल लेवल पर ले जा रहा है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सुपर कॉरिडोर, आईटी पार्क, स्टार्टअप पार्क और अन्य तमाम तरह की सुविधाएं यहां के बिजनेस को ऊंचाईयां दी रही हैं।
विज्ञापन
इस कॉन्क्लेव में दो सौ से अधिक उद्यमी पहुंचे और अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को स्टॉक एक्सचेंजों पर खुद को सूचीबद्ध करने के तरीके बताए और आईपीओ के माध्यम से लिस्टिंग के फायदों को समझाया।
कार्यक्रम में वेल्थ क्रिएशन, लिस्टिंग के बाद आईपीओ की यात्रा पर इंटरएक्टिव पैनल डिस्कशन हुआ। एक्सचेंजों में सूचीबद्ध इंदौर की कंपनियों के प्रमुख ने भी अपने अनुभव साझा किए। मप्र के सभी प्रमुख संघ जैसे एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ऑफ मध्य प्रदेश, इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन, पीथमपुर औद्योगिक संस्थान, इन्वेस्ट इंदौर और इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी पहुंचे।