फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Now new flight from Indore to Rajkot and Surat, will be able to travel from May 1

Indore News: इंदौर से अब राजकोट और सूरत के लिए नई उड़ान, 1 मई से कर सकेंगे यात्रा

Thu, 02 Mar 2023 03:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Mar 2023 03:03 PM IST
सार

राजकोट और सूरत में कपड़े और हीरे का कारोबार होता है।  मालवा-निमाड़ की बिजनेस कम्यूनिटी के लिए दोनों उड़ान फायदेमंद होगी,क्योकि वाहन से इन दोनो शहर तक जाने के लिए 10 से 15 घंटे का समय लगता है। 

विज्ञापन
Now new flight from Indore to Rajkot and Surat, will be able to travel from May 1
इंदौर से सूरत और राजकोट के लिए नई उड़ानें होंगी शुरू। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से अब नए शहरों का हवाई संपर्क फिर से बढ़ने लगा है। उदयपुर और शिर्डी के बाद दो शहर सूरत और राजकोट भी इंदौर से जुड़ेगे। व्यापार के सिलसिले में दोनों शहरों से कई व्यापारियों को आना जाना इंदौर और सूरत में होता है। इस कारण इन उड़ानों को अच्छा प्रतिसाद मिलने की उम्मीद है। इंडिगो कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। 1 मई से इंदौर से दोनो शहरों के लिए प्रतिदिन विमान मिल सकेंगे। कंपनी ने दोनो शहरों की उड़ानों के लिए ट्रेवल्स एजेसियों को भी बुकिंग के लिए कहा है। दोनों ही शहरों के लिए छोटे विमान उड़ाए जाएंगे, जो 40 से 50 यात्रियों को रोज दोनों शहरों तक ले जा सकेगा।

विज्ञापन


बिजनेस कम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
राजकोट और सूरत में कपड़े और हीरे का कारोबार होता है। ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के चेयरमेन हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार मालवा-निमाड़ की बिजनेस कम्यूनिटी के लिए दोनों उड़ान फायदेमंद होगी,क्योकि वाहन से इन दोनो शहर तक जाने के लिए 10 से 15 घंटे का समय लगता है। दोनों शहरों के लिए उड़ान शुरू होने से समय बचेगा।
विज्ञापन


यह है उड़ान का समय
राजकोट

इंदौर से सुबह साढ़े छह बजे विमान उड़ान भरेगा, जो सुबह साढ़े आठ बजे राजकोट में उतरेगा। राजकोट से दोपहर 11.55 पर विमान का समय रखा गया है, जो दो बजे इंदौर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत
इंदौर से सूरत उड़ान का समय 2.25 बजे रहेगा। विमान 15.50 बजे सूरत उतरेगा। सूरत से रात पौने आठ बजे विमान उड़ेगा, जो रात 9.25 पर इंदौर में उतरेगा।

78 से ज्यादा हो जाएगी उड़ानें

इंदौर से अभी तक 24 शहरों का सीधा हवाई संपर्क है। दो नई उड़ानें शुरू होने के बाद 26 शहरों से संपर्क हो जाएगा। फिलहाल प्रतिदिन 70 फ्लाइटों की आवाजाही इंदौर से होती है। समय शेड्यूल जारी होने के बाद यह संख्या 78 हो सकती है। कोरोनाकाल के पहले इंदौर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा उड़ानें संचालित होने लगी थी। अब फिर से शहर से उड़ानों की संख्या बढ़ने लगी है।  रात को एयरपोर्ट खुला रहने के कारण उड़ानों की संख्या बढ़ी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed