{"_id":"65046df5a116f423c20516c6","slug":"no-car-day-indore-22-september-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 22 सितंबर को इंदौर की सड़कों पर नहीं चलेंगी कारें, महापौर ने कहा पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 22 सितंबर को इंदौर की सड़कों पर नहीं चलेंगी कारें, महापौर ने कहा पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाएं
Fri, 15 Sep 2023 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:15 PM IST
सार
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर को ट्रैफिक के मामले में भी नंबर वन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर 22 सितंबर को नो कार डे मनाने जा रहा है।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब ट्रैफिक में भी नंबर वन बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में इंदौर 22 सितंबर को नो कार डे मनाने जा रहा है। छह दिन के बाद 22 सितंबर शुक्रवार को इंदौर की सड़कों पर कारें नहीं चलाई जाएंगी। इस अभियान में शामिल होने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की पूरी जनता से अपील की है। महापौर ने कहा है कि इंदौर भारत का सबसे स्मार्ट शहर है। कुछ दिन पहले ही इंदौर स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में भी नंबर वन आया है। अब हमें अपने शहर की हवा को और बेहतर बनाना है और ट्रैफिक को भी बेहतर बनाना है। इसी कड़ी में हम एक दिन 22 सितंबर को बिना कारों के घर से निकलेंगे। महापौर ने कहा है कि इससे शहर में प्रदूषण बेहद कम होगा और शहर से ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। वायु और भी अधिक स्वच्छ होगी। इसके लिए हमें बस इतना करना है कि एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बस, ई रिक्शा, साइकिल या पैदल चलने का प्रयोग करना है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जमीनी स्थिति पता चलेगी
इस अभियान की वजह से प्रशासन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जमीनी स्थिति भी पता चलेगी। यदि अधिकांश लोग कारों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे तो प्रशासन को यह भी पता चलेगा कि यह माडल कितना सफलतापूर्वक काम कर रहा है।
विज्ञापन
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जमीनी स्थिति पता चलेगी
इस अभियान की वजह से प्रशासन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जमीनी स्थिति भी पता चलेगी। यदि अधिकांश लोग कारों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे तो प्रशासन को यह भी पता चलेगा कि यह माडल कितना सफलतापूर्वक काम कर रहा है।
विज्ञापन
