फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Newly married woman hanged herself son-in-law accused of murder

Indore: छह महीने की बेटी को छोड़ नवविवाहिता ने लगाई फांसी, दामाद ने कहा था मैं इसे मार दूंगा

Sat, 05 Aug 2023 02:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 05 Aug 2023 02:43 PM IST
सार

युवती के परिजन ने लगाए दहेज मांगने और धमकियां देने के आरोप, बोले- राजनीतिक संरक्षण में गुंडागर्दी करता है दामाद
 

विज्ञापन
Newly married woman hanged herself son-in-law accused of murder
मृतका काजल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छह महीने की बेटी को छोड़ एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। युवती के परिजन ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी को परेशान करता था और लगातार दहेज की मांग करता था। बेटा नहीं होने से ससुराल के लोग बेटी को ताने मारते थे। शुक्रवार को उसने फोन कर रहा था कि मैं तुम्हारी बेटी को मार दूंगा। इसके बाद उसकी फांसी लगाने की खबर आई। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मामला शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। मृतका काजल के परिजन ने बताया कि काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। काजल के पिता का दूध का व्यवसाय है। पिता ने कहा कि शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार उसे परेशान कर रहे थे। शादी के वक्त ही भारत के परिवार वालों ने कह दिया था कि उनके ऊपर आठ लाख रुपए का कर्ज है जो ससुराल पक्ष को ही दूर करना है। 
विज्ञापन


दामाद ने फोन कर रहा कि बेटी को मार दूंगा
काजल के परिजन ने आरोप लगाया कि दामाद भारत का शुक्रवार को फोन आया और उसने कहा कि मैं तुम्हारी बेटी को जान से मार दूंगा। उन्होंने कहा कि भारत भंवरकुआं थाना क्षेत्र का बदमाश है और वह राजनीतिक संरक्षण के कारण बहुत गुंडागर्दी करता है। परिवार को धमकाते हुए उसने कई बार पैसों की मांग की है। परिजन ने कहा कि काजल और भारत की 6 महीने की बेटी है लेकिन बेटा नहीं होने की वजह से ससुराल पक्ष के लोग काजल को लगातार परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका दामाद
मृतका काजल के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत कुछ महीने पहले ही बलात्कार के मामले में जेल से बाहर आया है। इसके बाद से वह लगातार काजल को परेशान कर रहा था। परिजन के गंभीर आरोपों पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed