फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   New Zealand player Ish Sodhi said – came to Indore for the second time

Ind vs Nz Odi: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी ने कहा- दूसरी बार इंदौर आया

Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

सोमवार दोपहर न्यूजीलैंड की टीम होलकर स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम में बनाए गए अभ्यास विकेट पर खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। यहां गेंदबाजों ने बॉलिंग कर विकेट पर अपने हाथ आजमाएं। भारतीय मूल के खिलाड़ी सोढ़ी ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। 

विज्ञापन
New Zealand player Ish Sodhi said – came to Indore for the second time
न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अभ्यास करते हुए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

24 जनवरी को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच के लिए दोनों टीमों ने सोमवार को होलकर स्टेडियम में अभ्यास किया। अभ्यास के लिए आए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ईश सोढ़ी ने अमर उजाला से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि वह दो बार इंदौर आ कर चुके हैं यहां का मौसम अच्छा है। 2016 में भी वे मैच खेलने के लिए होलकर स्टेडियम में आए थे। उन्होंने बताया कि वह पंजाब से हैं और उन्हें अच्छी हिंदी भी आती है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मैदान में बहाया पसीना

सोमवार दोपहर न्यूजीलैंड की टीम होलकर स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम में बनाए गए अभ्यास विकेट पर खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस की। यहां गेंदबाजों ने बॉलिंग कर विकेट पर अपने हाथ आजमाएं। स्टेडियम के बाहर नेट पर बल्लेबाज प्रैक्टिस कर रहे।भारतीय मूल के खिलाड़ी सोढ़ी ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। गेंदबाजों ने उन्हें स्पिन और तेज गेंद फेंक कर बल्लेबाजी का अभ्यास कराया। इसके अलावा डोमोन और डेरेल मिचेल ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखने के लिए स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमी भी एकत्रित हुए और वह खिलाड़ियों की तस्वीरें भी खींच रहे थे। शाम सवा चार बजे टीम इंडिया के खिलाड़ी भी मैदान पहुंचे। उन्होंने बल्लेबाजी अौर गेंदबाजी का अभ्यास किया।

विज्ञापन

स्टेडियम के बाहर पुलिस तैनात

मंगलवार को होने वाले क्रिकेट मैच के लिए पुलिस ने स्टेडियम के बाहर और भीतर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली है। घुड़सवार पुलिस दल सड़क पर गश्त करता नजर आया तो पुलिस अफसर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देते रहे कि वे दर्शकों से विनम्र तरीके से पेश आए। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने भी निजी सुरक्षा एजेंसी को स्टेडियम की सुरक्षा का जिम्मा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed